78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में झंडा फरहाया। इस दौरान कार्यक्रम में उन्होंने राज्य में युवाओं को अगले विधानसभा चुनाव तक नौकरी देने की बात कही।

Independence Day 2024: पटना के गांधी मैदान में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडोत्तोलन किया। समारोह में सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए हुए सीएम ने राज्य में कानून व्यवस्था,रोजगार समेत अन्य जरूरी मुद्दों पर बोले। इसके अलावा उन्होंने अगले साल के चुनाव के पहले युवाओं को 10 लाख की जगह 12 लाख सरकारी नौकरी देने की बात कही। साथ ही बजट में विशेष आर्थिक मदद देने पर केंद्र सरकार का धन्यवाद किया।

सीएम ने गांधी मैदान में तिरंगा फहराने के बाद कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित किया। उन्होंने वीर सेनानियों को याद किया। आजादी की लड़ाई में बिहार के योगदान को भी अहम बताया। सीएम ने कहा-"आज का दिन हम सभी के लिए गौरव का विषय है। वीर जवानों को नमन करता हूं, जो बहादुरी से देश की सरहदों की सुरक्षा कर रहे हैं।''

नीतीश कुमार ने कानून व्यवस्था पर दी जानकारी

नीतीश कुमार ने कानून व्यवस्था पर कहा-"सरकार के द्वारा राज्य में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अगले साल तक बहाली हो जाएगी। संख्या को 117000 और बढ़ाया जाएगा। इसके लिए पदों की संख्या बढ़ाकर 2 लाख 27 हजार किया जा चुका है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों को वाहन और अन्य संसाधन उपबंध कराए गए हैं।

एक्स पर पोस्ट की कार्यक्रम की तस्वीरें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट की। उन्होंने गांधी मैदान के अलावा अपने सरकारी आवास 1 अणे मार्ग पर झंडोत्तोलन किया।

 

Scroll to load tweet…

 

 

Scroll to load tweet…

 

ये भी पढ़ें: 15 Fact: 2 शब्द से मिलकर बना नालंदा, लाल किले से PM मोदी ने लिया नाम