Bihar Elections 2025: बिहार में चुनाव से पहले प्रशासनिक हलचल तेज! 18 जिलों के DM और 5 प्रमंडलों के कमिश्नरों के तबादले। पटना DM चंद्रशेखर सिंह अब पटना प्रमंडल के नए कमिश्नर।

Bihar IAS Transfer List Today: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने शनिवार को 5 प्रमंडलों के कमिश्नर और 18 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस फेरबदल के तहत पटना के मौजूदा DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह को प्रोन्नति देकर पटना प्रमंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है। उनकी जगह त्यागराजन एसएम को पटना का नया DM नियुक्त किया गया है।

5 संभागों में बदले आयुक्त

  • पटना- डॉ. चन्द्रशेखर सिंह
  • सारण-राजीव रौशन
  • दरभंगा-कौशल किशोर
  • मुंगेर- अवनीश कुमार सिंह
  • तिरहुत-राजकुमार

इन जिलों के डीएम बदले गए

  1. गया- शशांक शुभंकर
  2. मुंगेर-अरविंद कुमार वर्मा
  3. नालन्दा-कुन्दन कुमार
  4. दरभंगा-कौशल कुमार
  5. पश्चिम चम्पारण-धर्मेन्द्र कुमार
  6. मधुबनी- आनंद शर्मा
  7. बांका- नवदीप शुक्ला
  8. बक्सर- विद्यानंद सिंह
  9. खगड़िया-नवीन कुमार
  10. जमुई-नवीन कुमार
  11. गोपालगंज- पवन कुमार सिंह
  12. कैमूर-सुनील कुमार
  13. सीवान-आदित्य प्रकाश
  14. वैशाली - वर्षा सिंह
  15. पूर्णिया-अंशुल कुमार
  16. सहरसा- दीपेश कुमार
  17. भागलपुर-हिमांशु कुमार राय

सरकार का यह फैसला चुनावी तैयारियों और सुचारु प्रशासनिक कामकाज के लिहाज से अहम माना जा रहा है। आपको बता दें कि इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2025 के बीच हो सकते हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक सटीक तारीखों की घोषणा नहीं की है। चुनाव प्रक्रिया में सभी 243 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।