सार
भागलपुर न्यूज़: बिहार से आए दिन दिल दहला देने वाली अपराध की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन आजकल अपराध का एक अलग ही मामला सामने आ रहा है, जहां अपराधी कब्रिस्तान में कब्र खोदकर शव का सिर काटकर निकाल रहा है। ऐसा ही एक और मामला बिहार के भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के असरफनगर सकरामा स्थित कब्रिस्तान से सामने आया है, जहां देर रात तस्कर ने 5-6 दिन पहले दफनाए गए बच्चे के शव को कब्र से निकालकर अपने साथ ले गया है।
इससे पहले भी तस्कर कब्र से दफनाए गए बच्चे का सिर निकालकर फरार हो गया था, लेकिन अब तस्कर बच्चे का पूरा धड़ लेकर फरार हो गया है। कब्रिस्तान में बिखरा मिला शव का हिस्सा जिसमें बच्चे के शव का कुछ हिस्सा और कफन कब्रिस्तान में बिखरा मिला। वहीं कब्रिस्तान में जगह-जगह खून के निशान भी पाए गए हैं। घटना की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सबके मन में एक ही सवाल आने लगा कि आखिर वो कौन है जो पहले सिर काटकर भाग गया, अब कब्र से बच्चे का शव लेकर भाग गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दो दिन पहले भी इसी कब्रिस्तान से 6 महीने पहले दफनाई गई महिला का सिर तस्कर लेकर फरार हो गया था। पिछले 5 सालों में ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। अब सवाल ये है कि आखिर ऐसी वारदातों को कौन अंजाम दे रहा है।
ये भी पढ़ें- 9 साल की बच्ची के सिर में नहीं पेट में है डेढ़ किलो बाल, डॉक्टर भी हैरान
लगातार हो रहे ऐसे अपराध
यहां कब्रिस्तान से कब्र खोदकर कंकाल के सिर चोरी किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत फैली हुई है। ये पूरा मामला सन्हौला थाना क्षेत्र के असरफनगर के कब्रिस्तान का है। ताज्जुब की बात ये है कि कब्रिस्तान में महिलाओं के शव को निशाना बनाया जा रहा है। रविवार को एक ताजा मामला सामने आया है। जिस महिला का सिर गायब हुआ, उसकी पहचान मोहम्मद बदरूज्मा के मां के रूप में हुई है। उन्हें 5 महीने पहले ही दफनाया गया था।
ये भी पढ़ें- कब्र खोदकर काटा जा रहा सिर, महिलाओं के कंकाल को बना रहे निशाना, फैली दहशत
देर रात के अंधेरे में किया जाता है ये काम
ये काम देर रात के अंधेरे में किया जाता है। पर इस घटना को अंजाम देने वाला कौन है और वह क्या करता है इसके बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। गांव के लोगों का कहना है कि कब्र के पास बस उतनी ही खुदाई की जाती है जिससे उसका सिर्फ सिर निकाला जा सके।