बिहार के बांका से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर एक बार को तो आप चौंक जाएंगे, वहीं दूसरी ओर आपको हंसी भी आएगी। यहां एक दामाद का चक्कर अपनी सास से कई दिनों से चल रहा था।

बिहार न्यूज। बिहार के बांका से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर एक बार को तो आप चौंक जाएंगे, वहीं दूसरी ओर आपको हंसी भी आएगी। यहां एक दामाद का चक्कर अपनी सास से कई दिनों से चल रहा था। इस बात की भनक ससुर को लग गई। इसके बाद ससुर ने एक दिन दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद उसने दोनों की पूरे गांव के सामने शादी करा दी। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल भी हो गया है, जहां 55 वर्षीय दिलेश्वर दर्वे अपनी 45 वर्षीय पत्नी गीता देवी की शादी दामाद से करा देता है।

बांका के छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव में घटी यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है। खबरों के मुताबिक, पत्नी की मौत के बाद सिकंदर अपने ससुराल में रहने लगा। इस दौरान सास-दामाद एक-दूसरे के करीब आ गए। पति को शक हुआ तो उसने जांच की, जिससे दोनों के अफेयर का खुलासा हो गया। दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. दिलेश्वर ने इसकी जानकारी पंचायत को दी. सिकंदर यादव ने पंचायत और गांव वालों के सामने खुलेआम अपनी सास से प्यार का इजहार किया। इसके बाद दिलेश्वर और ग्रामीणों की सहमति से सिकंदर और गीता देवी की शादी हो गयी।

 

Scroll to load tweet…

 

पति ने कराई कोर्ट मैरिज

दिलेश्वर ने अपनी पत्नी और दामाद के बीच कोर्ट मैरिज भी करा दी। गांव वालों की सहमति से सिकंदर सबके सामने गीता देवी को अपने घर ले गया।

ये भी पढ़ें: बिहार के किशनगंज में शर्मसार करने वाली घटना, 4 लोगों ने चाकू की नोक पर महिला के साथ किया घिनौना काम, जानें पूरी बात