MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • Home
  • States
  • Bihar
  • Bihar Politics: बिहार में क्यों नहीं हिट होते भोजपुरी स्टार? जानिए राजनीति में कौन चमका और कौन गिरा!

Bihar Politics: बिहार में क्यों नहीं हिट होते भोजपुरी स्टार? जानिए राजनीति में कौन चमका और कौन गिरा!

Bihar Election 2025: राजनीति और भोजपुरी सिनेमा के इस कॉकटेल का यूपी-बिहार में खासा असर है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि भोजपुरी कलाकार यूपी और दिल्ली में तो हिट रहे हैं, लेकिन बिहार में उनकी राजनीतिक तस्वीरें फ्लॉप रही हैं। ये हैं वो सितारें…

3 Min read
Bimla Kumari
Published : Jul 19 2025, 04:07 PM IST | Updated : Jul 19 2025, 05:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Image Credit : Getty

रील से रियल लाइफ तक मनोज तिवारी का सफर

मनोज तिवारी भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। वह 2014, 2019 और 2024 में सांसद चुने गए। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। वह उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं। दिल्ली की राजनीति में वह एक बड़ा चेहरा हैं। पूर्वांचल के वोटों पर उनकी अच्छी पकड़ है। इसके साथ ही, वह दिल्ली में पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी से पहले, उन्होंने 2009 का चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोरखपुर से लड़ा था। हालाँकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

26
Image Credit : instagram

रवि किशन ने जीता लोगों का दिल

अब बात करते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के एक बड़े चेहरे रवि किशन की। रवि किशन 2024 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दूसरी बार सांसद चुने गए। वह संसद में उत्तर प्रदेश की वीवीआईपी सीट गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करते हैं। भाजपा से पहले, 2009 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर से चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें इसमें हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Bihar Election 2025: चिराग पासवान का 'प्लान-B'? NDA के अंदर से नीतीश को कमजोर करने की चाल!
Bihar Election 2025: चिराग पासवान का 'प्लान-B'? NDA के अंदर से नीतीश को कमजोर करने की चाल!
Pitru Paksha 2025: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, जानिए इस साल क्या है हाईटेक प्लान, कहां-क्या मिलेगी सुविधा
Pitru Paksha 2025: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, जानिए इस साल क्या है हाईटेक प्लान, कहां-क्या मिलेगी सुविधा
36
Image Credit : Getty

निरहुआ को भी जनता का आशीर्वाद मिला

इसी तरह, भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने भी राजनीतिक पारी खेली। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और संसद पहुँचे। वह आजमगढ़ से सांसद रह चुके हैं। ये वो सितारे हैं जो भोजपुरी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और सांसद चुने गए। इसके उलट, पवन सिंह जैसे बड़े नाम हैं, जिन्होंने बिहार से चुनाव लड़ा, लेकिन उनकी राजनीतिक छवि फ्लॉप रही।

46
Image Credit : Getty

पवन सिंह की राजनीतिक छवि फ्लॉप

2024 के लोकसभा चुनाव में, पवन सिंह को पहले भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया था। हालांकि, बाद में जब उनकी सीट बदली गई, तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। लेकिन, वोटों में अपनी लोकप्रियता को भुनाने के बावजूद, वह संसद पहुंचने में नाकाम रहे। उन्होंने काराकाट लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाई।

56
Image Credit : social media

खेसारी लाल यादव की राजनीति से नजदीकी

अब बात करते हैं खेसारी लाल यादव की। खेसारी ने कोई चुनाव नहीं लड़ा है, लेकिन उन्हें राजनेताओं के क़रीब देखा जाता है। इस सूची में एक नाम कुणाल सिंह का है, जिन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ा था। हालाँकि, उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा था। भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी राजनीति में कदम रखा।

66
Image Credit : social media

अक्षरा सिंह तलाश रही हैं नया ठिकाना

साल 2023 में अक्षरा सिंह प्रशांत किशोर की पार्टी जन सूरज में शामिल हो गईं। अब चर्चा है कि वह नया ठिकाना तलाश रही हैं। रानी चटर्जी का नाम भी भोजपुरी अभिनेत्रियों की सूची में शामिल है। उन्होंने 2022 में कांग्रेस का दामन थाम लिया। फ़िलहाल, वह हाशिये पर हैं। ये तो हुई भोजपुरी इंडस्ट्री के उन कलाकारों की बात जो राजनीति में आए या राजनीति के क़रीब हैं।

About the Author

BK
Bimla Kumari
बिमला कुमारी। मीडिया में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर काम कर रही हैं। पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री। लाइफ-स्टाइल, एजुकेशन, धर्म-कर्म के अलावा, राजनीतिक और क्राइम के मुद्दों पर लिखने का अनुभव है। पूर्व में प्रभात खबर के डिजिटल विंग में ये काम कर चुकी हैं।
बिहार चुनाव २०२५
बिहार समाचार
अक्षरा सिंह
रवि किशन
मनोज तिवारी
निरहुआ
खेसारी लाल यादव
 
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved