- Home
- Sports
- Other Sports
- WWE की वो 5 खूंखार महिला रेसलर, जिनके सामने आने से विरोधियों की कांपती हैं रूह
WWE की वो 5 खूंखार महिला रेसलर, जिनके सामने आने से विरोधियों की कांपती हैं रूह
WWE Top 5 Dangerous Women Wresters: पिछले कई सालों में डब्लूडब्ल्यूई में महिला रेसलरों ने भी अपना जलवा बिखेरा है। इन खिलाड़ियों को रिंग में देखते ही विरोधियों की नींद उड़ जाती है। यहां हम आपको उन 5 सबसे खूंखार खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

WWE महिला रेसलर्स
बीते कुछ समय में WWE में एक से बढ़कर एक महिला रेसलर्स रिंग में देखने को मिलती है। मगर हाल ही में 5 महिला खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा है। इनके सामने रिंग में आने से विरोधियों की रूह कांप जाती हैं। इनके आक्रमक तेवर के आगे कोई भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाता है। वैसे तो पुरुष पहलवान ज्यादा चर्चा में रहते हैं, लेकिन महिलाओं ने अपनी पहचान बनाई है।
निया जैक्स
अमेरिकी मूल की महिला रेसलर निया जैक्स इस सूची में पहले नंबर पर आती हैं, जिनके सामने रिंग में आने से विरोधियों की नींद उड़ जाती हैं। 29 मई 1984 को जन्में यह खिलाड़ी 1 बार पूर्व रॉ महिला चैंपियन और 2 बार की पूर्व रॉ महिला चैंपियन रह चुकी हैं। 11 सितंबर 2023 को उन्होंने एक मुकाबले के दौरान रकेल रोड्रिग्ज और रिया रिप्ली पर हमला करते हुए WWE में वापसी की थी।
बेले
लिस्ट में दूसरे नंबर पर WWE की सुपरस्टार कहीं जाने वाली बेले का नाम आता है। यह खिलाड़ी फिलहाल रिंग से बाहर चल रही हैं, लेकिन एक समय इनके नाम का खौफ चलता था। बेली ने अपने डेब्यू पर ही शार्ट फ्लेयर और पेज के साथ मिलकर समर रे, आंद्रेमारी और एमा हो हराने में सफल हुईं थीं। खेल में कदम रखते ही पूरे विश्व में छा गईं। हालांकि, चोटिल होने के बाद फैंस बेसब्री से वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
ऐलस्का ब्लिस
ऐलस्का ब्लिस भी WWE की खूंखार महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में आती हैं। ये साल 2016 में स्मैकडाउन रोस्टर में शामिल हुईं थीं। रिंग में इनका फाइट का तरीका बेहद आक्रामक है। इस खिलाड़ी ने बेकी लिंच और अन्य खतरनाक प्लेयर्स को हराकर WWE में विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। ये एक ऐसी खिलाड़ी हैं, जिनके सामने आने से पुरुष भी एक समय के लिए कांप जाते हैं।
रिया रिप्ली
लिस्ट में चौथे नंबर पर रिया रिप्ली का नाम आता है। बीते दो सालों में इस खिलाड़ी ने WWE रिंग में गदर मचाकर रखा है। इनके रिंग में एंट्री लेने का अंदाज काफी निराला है, लेकिन जब वे रिंग में आती है, तो इनके सामने विरोधी रेसलर्स के पसीने छूट जाते हैं। ये खिलाड़ी जितनी खूबसूरत हैं उतना ही ज्यादा रिंग के अंदर डेंजरस हो जाती हैं। इनके सामने आने से विरोधियों की रूह कांपती है।
बेकी लिंच
5 बार महिला विश्व चैंपियन का खिताब जीत चुकीं महिला रेसलर बेकी लिंच ने हाल ही में लिव मार्गन को हराया था। वर्तमान में बेकी दुनिया की सबसे घातक WWE महिला रेसलर कही जाती हैं। इस खिलाड़ी के पास एक साल में पे पर व्यू में सबसे अधिक मुख्य इवेंट मैचों में रिकॉर्ड है। लिंच 2016 में पहली स्मैकडाउन चैम्पियन थी, जिन्होंने एक ही समय में रॉ और स्मैकडाउन दोनों महिला खिताब अपने नाम किए।