Carlos Alcaraz US Open 2025 Winner: यूएस ओपन 2025 के फाइनल मुकाबले में 22 वर्षीय कार्लोस अल्काराज ने जैनिक सिनर को हराकर अपनी विंबलडन हार का बदला ले लिया है। इसके साथ ही वो वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी बन गए।

Jannik Sinner vs Carlos Alcaraz US Open Final: विंबलडन 2025 तो आपको याद होगा, जिसमें इटली के जैनिक सिनर ने स्पेनिश प्लेयर कार्लोस अल्काराज को हराकर विंबलडन का खिताब अपने नाम किया था। ये दोनों खिलाड़ी एक बार फिर यूएस ओपन के फाइनल में आमने-सामने हुए, लेकिन इस बार स्पेन के अल्काराज ने इटली के सिनर को हराकर शानदार जीत दर्ज की और वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन पोजीशन भी हासिल कर ली है। इस मैच को देखने के लिए यूएस के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप भी वहां मौजूद रहे, जिसके कारण मेंस फाइनल शुरू होने में 50 मिनट की देरी हो गई। आइए आपको बताते हैं कार्लोस अल्काराज और जैनिक सिनर के बीच हुए इस बेहतरीन मुकाबला के बारे में...

कार्लोस अल्काराज बनाम जैनिक सिनर

यूएस ओपन 2025 के फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही कार्लोस अल्काराज एग्रेसिव खेलते नजर आए। पहले सेट को उन्होंने 6-2 से जीतकर शानदार शुरुआत की, लेकिन सिनर भी पीछे नहीं थे। दूसरे सेट में उन्होंने कमबैक करते हुए 6-3 से दूसरा सेट अपने नाम किया। तीसरे सेट में अल्काराज ने सिन्नर को 6-1 से हराया और चौथा मुकाबला निर्णायक हुआ, जिसे अल्काराज ने 6-4 से जीतकर यूएस ओपन का खिताब भी अपने नाम किया। बता दें कि कार्लोस अल्काराज का ये दूसरा यूएस ओपन खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2022 में ये खिताब अपने नाम किया था। वहीं, इस लीग के सेमीफाइनल में उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराया था।

Scroll to load tweet…

और पढे़ं- Wimbledon 2025 Final: कार्लोस अल्कारेज को हराकर चमके जैनिक सिनर, बने इटली के पहले विंबलडन चैंपियन

सबसे कम उम्र में 6 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी

कार्लोस अल्काराज ने यूएस ओपन 2025 जीतने के साथ ही वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन पोजीशन हासिल की है। 22 साल की उम्र में अल्काराज का ये छठां ग्रैंड स्लैम है। इस उपलब्धि के साथ ही वो टेनिस के फेमस खिलाड़ी ब्योर्न बोर्ग के बाद सबसे कम उम्र में 6 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। ब्योर्न बोर्ग ने 22 साल 32 दिन की उम्र में विंबलडन 1978 में 6 वां ग्रैंड स्लैम जीते थे। दूसरे नंबर पर कार्लोस अल्काराज हैं, जो 22 साल 125 दिन के हैं और यूएस ओपन में अपना 6वां ग्रैंड स्लैम जीता है। तीसरे नंबर पर राफेल नडाल हैं, जिन्होंने 22 साल 243 दिन में ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2009 में 6वां ग्रैंड स्लैम जीता था। चौथे नंबर पर मैट्स विलेंडर है, जिन्होंने 1988 रोलां गैरोस में 23 साल 288 दिन में 6वां ग्रैंड स्लैम जीता था।