आईपीएल 2023 में जिस तरह से खिलाड़ियों का प्रदर्शन चल रहा है, उससे यह साफ है कि कई खिलाड़ियों का वर्ल्ड कप 2023 से पत्ता कट सकता है। आईपीएल का प्रदर्शन कई खिलाड़ियों के लिए किस्मत के दरवाजे खोल सकता है।
- Home
- Sports
- Other Sports
- IPL 2023: ODI वर्ल्डकप से कट सकता है कुछ खिलाड़ियों का पत्ता, दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे दिल्ली के खिलाड़ी, डू प्लेसिस की जगह विराट की कप्तानी
IPL 2023: ODI वर्ल्डकप से कट सकता है कुछ खिलाड़ियों का पत्ता, दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे दिल्ली के खिलाड़ी, डू प्लेसिस की जगह विराट की कप्तानी
;Resize=(380,220))
Sports News 20th April. 20 अप्रैल 2023 को स्पोर्ट्स गतिविधियों में आईपीएल का बड़ा मुकाबला शेड्यूल रह। पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स के बीच मैच में विराट कोहली ने कप्तानी में वापसी की। वहीं इंग्लैंड और जिम्बाबवे के लिए खेलने वाले गैरी बैलेंस ने इंटरनेशन क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। केएल राहुल पर स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख का जुर्माना लगाया।
- FB
- TW
- Linkdin
IPL 2023: वर्ल्ड कप से कट सकता है कुछ खिलाड़ियों का पत्ता
IPL 2023: दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे दिल्ली के खिलाड़ी
गुरूवार को दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला शेड्यूल है। जानकारी के लिए बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा और रिंकू सिंह दिल्ली के ही हैं लेकिन अब उन्हें अपने ही घर वालों के खिलाफ मैच खेलना है। नीतीश राणा ने इसे बेहद इमोशनल करार दिया है।
IPL 2023: फाफ डू प्लेसिस की जगह विराट की कप्तानी
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स के मुकाबले में विराट कोहली फिर से आरसीबी की कप्तान संभाल रहे हैं। करीब 556 दिनों के बाद विराट की बतौर कप्तान वापसी हुई है। ऐसा करने वाले वाले वे आईपीएल के पहले कप्तान हैं।
IPL 2023: केएल राहुल पर क्यों लगा 12 लाख का जुर्माना
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने भले ही राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से हरा दिया लेकिन कप्तान केएल राहुल पर 12 लाख का जुर्माना लगा है। समय से ओवर पूरे नहीं करवा पाने की वजह से यह जुर्माना लगाया गया है।
IPL 2023: भज्जी ने पंजाब टीम को दी नसीहत
पंजाब किंग्स टीम की लगातार हो रही हार से उनके फैंस बेहद निराश हैं। वहीं टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी पंजाब टीम को नसीहत दे डाली है। उन्होंने कहा कि बॉलिंग के अलावा बैटिंग की कमजोरियों को तुरंत दूर करना होगा।
सट्टेबाजी के आरोप में फंसे ब्रैंडन मैकुलम
न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी रहे ब्रैंडन मैकुलम सट्टेबाजी के आरोप में फंसते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मैकुलम को क्लीन चिट दे दी है। यह पूरा मामला विज्ञापन से जुड़ा हुआ है।