IPL 2023 PBKS vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियन्स को 13 रनों से हरा दिया। अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी ने पंजाब की जीत की राह आसान कर दी। अर्शदीप सिंह ने चार विकेट लिए। उन्होंने तिलक वर्मा और नेहल वाधेरा का लगातार विकेट चटकाकर मैच का पासा पलट दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 214 रन बनाएं। पंजाब के सैम करन ने शानदार 57 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स की टीम छह विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी। हालांकि, मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 57 और कैमरुन ग्रीन ने 67 रनों की शानदार पारी खेलते हुए जीतने की हर संभव कोशिश की। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 214 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 6 विकेट पर 201 रन ही बना सकी। मुंबई से सूर्यकुमार यादव ने 57 और कैमरून ग्रीन ने 67 रन बनाए। पंजाब से सैम करन ने पहली पारी में 57 रन बनाए थे।