MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • भारतीय क्रिकेट टीम के ये 5 खिलाड़ी है सेना में शामिल, वर्दी में दिखते हैं एकदम धांसू

भारतीय क्रिकेट टीम के ये 5 खिलाड़ी है सेना में शामिल, वर्दी में दिखते हैं एकदम धांसू

स्पोर्ट्स डेस्क: 26 जनवरी 2023 को भारत अपने गणतंत्र की 74 वीं वर्षगांठ मना रहा है। ऐसे में आइए आज हम आपको दिखाते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पांच ऐसे खिलाड़ियों की तस्वीरें जो भारतीय सेना में शामिल है और सैनिक की वर्दी में एकदम स्टाइलिश लगते हैं...

Deepali Virk | Published : Jan 26 2023, 12:13 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : google

कपिल देव 
1983 में भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले भारतीय कप्तान कपिल देव ने 2008 में इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद संभाला था। इसके बाद 2019 में उन्हें हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का चांसलर बनाया गया।
 

26
Asianet Image
Image Credit : google

महेंद्र सिंह धोनी 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 2015 में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में नियुक्त किया गया था। धोनी रिटायरमेंट के बाद ज्यादातर समय सेना के जवानों के साथ बिताना पसंद करते हैं, क्योंकि आर्मी में जाना उनका बचपन का सपना भी था।

36
Asianet Image
Image Credit : google

सचिन तेंदुलकर
गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी 2010 में इंडियन एयरफोर्स का ग्रुप कैप्टन बनाया गया था। सेना की वर्दी में सचिन बहुत स्टाइलिश लगते हैं।
 

46
Asianet Image
Image Credit : google

हरभजन सिंह
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर रहे हरभजन सिंह पंजाब पुलिस में डीएसपी है और वह राज्यसभा सांसद भी हैं। पुलिस की वर्दी में पगड़ी पहने उनकी तस्वीर भी खूब पसंद की जाती हैं।

56
Asianet Image
Image Credit : google

जोगिंदर शर्मा
2007 में t20 वर्ल्ड कप की जीत में अहम योगदान निभाने वाले जोगिंदर शर्मा हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। अब जब वह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं है तो वह हरियाणा पुलिस की जिम्मेदारी निभाते हैं।

66
Asianet Image
Image Credit : google

अभिनव बिंद्रा 
सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं बल्कि 2008 ओलंपिक में भारत को शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा को भी 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी। 

यह भी पढ़ें: Reublic day 2023: रग-रग में जोश भर देंगे स्वतंत्रता सेनानियों के ये 10 अनमोल वचन

Deepali Virk
About the Author
Deepali Virk
दीपाली अगस्त 2020 से Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। उनके पास डबल मास्टर डिग्री है- एक पत्रकारिता में और दूसरी एमबीए एचआर और मार्केटिंग में। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी तैयार करने में विशेषज्ञता के साथ, उन्होंने खुद को एक बहुमुखी और अनुभवी लेखिका के रूप में स्थापित किया है। 2015 से पत्रकारिता में सक्रिय। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य जैसे प्रतिष्ठित संगठनों में काम का अनुभव। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories