- Home
- Sports
- Other Sports
- Olympics Recall: भारत के 7 पदकवीर जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जीता मेडल
Olympics Recall: भारत के 7 पदकवीर जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जीता मेडल
स्पोर्ट्स डेस्क: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई 2024 से हो रहा है, जो 11 अगस्त 2024 तक चलेगा। इसमें भारतीय टीम अपना सबसे बड़ा दल भेजने की तैयारी में है। इस बीच हम आपको बताते हैं टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक जीतने वाले विजेताओं के बारे में...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
लवलीना बोरगोहेन
लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। सेमी फाइनल में वह तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली से हार गई थी। हालांकि, क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीनी ताइपे को हराकर कांस्य पदक पक्का किया। ये उनका ओलंपिक डेब्यू था।
नीरज चोपड़ा
गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया। वह अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे इंडिविजुअल एथलीट बने, जिन्होंने ओलंपिक चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
मीराबाई चानू
टोक्यो ओलंपिक 2020 में 49 किलोग्राम वेट लिफ्टिंग में भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल हासिल किया था।
पीवी सिंधु
टोक्यो ओलंपिक 2020 में वूमेंस एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। वह दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं।
रवि कुमार दहिया
57 किलोग्राम मेंस फ्री स्टाइल कुश्ती में रवि कुमार दहिया ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वह फाइनल में दो बार के चैंपियन आरओसी के जावुर उगुएव से हार गए थे और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
भारतीय हॉकी टीम
टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इससे पहले 1980 में मास्को ओलंपिक में टीम को गोल्ड मेडल मिला था।
बजरंग पुनिया
मेंस 65 किलोग्राम रेसलिंग में बजरंग पूनिया ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। प्लेऑफ मुकाबले में उन्होंने कजाकिस्तान के दौलेट नियाजबेकोव को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।