- Home
- Sports
- Other Sports
- मिलिए दुनिया के 5 सबसे अमीर फुटबॉलर से जिनकी संपत्ति के आगे 2 विराट कोहली भी पीछे
मिलिए दुनिया के 5 सबसे अमीर फुटबॉलर से जिनकी संपत्ति के आगे 2 विराट कोहली भी पीछे
फुटबॉल खिलाड़ी के पास पैसों की कमी नहीं होती है। दुनिया में एक से बढ़कर एक बड़े दिग्गज फुटबॉलर हैं, जो कमाई के मामले में विश्व फेमस हैं। आईए उन 5 खिलाड़ियों से हम आपको मिलाते हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
फुटबॉल दुनिया का लोकप्रिय खेल
वैसे तो क्रिकेट की जब बात आती है, तो देश के हर गली और मोहल्ले में आपको एक क्रिकेटर मिल जाएगा। लेकिन, उसके अलावा फुटबॉल की वैल्यू पूरे विश्व में है। इस खेल को दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल बोलें, तो कम नहीं होगा। इस खेल में खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बरसते हैं।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 5 फुटबॉलर
इसी बीच आज हम आपको उन 5 फुटबॉलर के बारे में बताएंगे, जो कमाई के मामले में आज पूरे विश्व में फेमस हैं। इन सभी में एक के पास इतनी ज्यादा संपत्ति है, कि क्रिकेटर विराट कोहली भी आसपास उस मामले में नहीं टिक सकते हैं।
1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो को विश्व जगत में हरेक फुटबॉल फैन जानता है। अल नासर क्लब के लिए खेलने वाले रोनाल्डो कमाई के मामले में लाजवाब हैं। 39 साल के इस फुटबॉलर के पास 285 मिलियन डॉलर की संपत्ति उपलब्ध है।
2. लियोनेल मेसी
लियोनेल मेसी भी विश्व में एक चर्चित फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो खेल के साथ-साथ कमाई के मामले में भी काफी आगे हैं। वह दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर हैं। साल 2024 में उनके पास 135 मिलियन डॉलर की संपत्ति है।
3. नेमार जूनियर
तीसरे नंबर पर एक और दिग्गज फुटबॉल का खिलाड़ी नेमार जूनियर का नाम इस सूची में शामिल है। नेमार अल हिलाल के लिए खेलते हैं। उनकी कमाई 110 मिलियन डॉलर के करीब है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया प्यूमा जैसे कंपनी के लिए ऐड करना है।
4. करीम बेंजेमा
सबसे ज्यादा कमाई वाले फुटबॉलर की सूची में करीम बेंजेमा चौथे नंबर पर आते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास 104 मिलियन डॉलर की संपत्ति उपलब्ध है। अल इतिहाद के लिए वो फुटबॉल खेलते हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया विज्ञापन है।
5. किलियन एम्बापे
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर एक और दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी किलियन एम्बापे का नाम शुमार है। रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले इस फुटबॉलर के पास 90 मिलियन डॉलर की कुल संपत्ति है। सबसे बड़ी बात यह है कि उनकी उम्र 25 साल है।