Mon, 07 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • हैप्पी बर्थडे साइना नेहवाल: लग्जरी लाइफ स्टाइल की मालकिन, महंगी गाड़ियों का रखती हैं शौक, कैसा रहा बैडमिंटन स्टार का करियर- 10 PHOTOS

हैप्पी बर्थडे साइना नेहवाल: लग्जरी लाइफ स्टाइल की मालकिन, महंगी गाड़ियों का रखती हैं शौक, कैसा रहा बैडमिंटन स्टार का करियर- 10 PHOTOS

HBD Saina Nehwal. 17 मार्च को साइना नेहवाल अपना 33वां बर्थडे मना रही हैं। देश की सबसे सक्सेसफुल बैडमिंटन खिलाड़ी साइना ने मां का सपना पूरा करने लिए बैडमिंटन खेलना शुरू किया और कई रिकॉर्ड्स बनाए। आइए जानते हैं कौन हैं साइना नेहवाल? 

3 Min read
Manoj Kumar
Published : Mar 17 2023, 05:55 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
हरियाणा में हुआ साइना का जन्म
Image Credit : insta

हरियाणा में हुआ साइना का जन्म

साइना नेहवाल का जन्म 17 मार्च 1990 को हरियाणा के हिसार में हुआ। उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक में ब्रांज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। ओलंपिक में यह उपलब्धि किसी पुरूष या महिला खिलाड़ी ने साइना से पहले हासिल नहीं की थी।

210
यह पुरस्कार मिले साइना को
Image Credit : insta

यह पुरस्कार मिले साइना को

साइना नेहवाल ने बैडमिंटन में भारत को दुनिया में पहचान दिलाई है। यही वजह है कि उन्हें खेलों का सबसे बड़ा सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड मिल चुका है। साइना को पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कार मिल चुके हैं और वे अर्जुन अवार्डी भी हैं।

310
लग्जरी लाइफ जीती हैं साइना नेहवाल
Image Credit : insta

लग्जरी लाइफ जीती हैं साइना नेहवाल

साइना नेहवाल ने 2015 में हैदराबाद में 4.6 करोड़ रुपए का घर खरीदा। इस घर में सभी तरह की सुविधाएं हैं और वे बेहद शानदार लाइफ जीती हैं। उनका घर देखने में किसी महल जैसा है।
 

410
करोड़ों की कमाई करती हैं नेहवाल
Image Credit : insta

करोड़ों की कमाई करती हैं नेहवाल

साइना नेहवाल टूर्नामेंट से कमाई तो करती ही हैं, वे विज्ञापन से भी करोड़ों रुपए कमाती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो साइना की कमाई हर महीने 40 लाख रुपए से उपर है। वहीं साल में वे 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती हैं।
 

510
महंगी गाड़ियों का शौक रखती हैं साइना
Image Credit : insta

महंगी गाड़ियों का शौक रखती हैं साइना

साइना नेहवाल को महंगी और आराम पसंद गाड़ियां रखने का शौक है। उनके पास कई लग्जरी और महंगी कारें हैं। इनमें बीएमडब्ल्यू से लेकर मर्सिडीज बेंज और मिनी कूपर जैसी गाड़ियां भी शामिल हैं।
 

610
पी. कश्यप से साइना की हुई शादी
Image Credit : insta

पी. कश्यप से साइना की हुई शादी

साइना नेहवाल ने पुरूष बैडमिंटन स्टार पारूपल्ली कश्यप से शादी की है। दोनों स्टार खिलाड़ियों ने 15 दिसंबर 2018 को शादी की और कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी फैंस बहुत पसंद करते हैं। 
 

710
कई पदक जीत चुकी हैं साइना
Image Credit : insta

कई पदक जीत चुकी हैं साइना

2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में साइना नेहवाल ने सिंगल और मिक्स्ड डबल्स का गोल्ड मेडल जीता है। इतना ही नहीं आईबीएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2017 में ब्रांज मेडल जीत चुकी हैं। साइना के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं।
 

810
एशियाई चैंपियनशिप विनर हैं साइना
Image Credit : insta

एशियाई चैंपियनशिप विनर हैं साइना

साइना नेहवाल ने 2010 नई दिल्ली और 2016 में चीन के वुहान शहर में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और दोनों बार उन्होंने ब्रांज मेडल्स जीते। 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिंगल्स का गोल्ड मेडल साइना के नाम रहा।

910
ओलंपिक मेडलिस्ट हैं साइना नेहवाल
Image Credit : insta

ओलंपिक मेडलिस्ट हैं साइना नेहवाल

साइना की सबसे बड़ी उपलब्धि 2012 में उस वक्त आई जब उन्होंने लंदन ओलंपिक गेम्स में कांस्य पदक जीता। इससे पहले 2008 में वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल साइना जीत चुकी हैं। कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में भी गोल्ड पर कब्जा किया।

1010
मां का सपना पूरा करने के लिए चुना बैडमिंटन
Image Credit : insta

मां का सपना पूरा करने के लिए चुना बैडमिंटन

साइना नेहवाल की मां उषा स्टेट लेवल की बैडमिंटन चैंपियन रही हैं और उन्होंने ही बेटी को इसके लिए प्रेरित किया। साइना के पिता हरवीर सिंह ने बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की। शुरूआती संघर्ष के बाद साइना निखर कर सोना बनी हैं।

यह भी पढ़ें

Ex-Girlfriend के साथ कानूनी पचड़े में फंसा महान गोल्फर, लिंगरी मॉडल से लेकर ओलंपियन तक बनीं गर्लफ्रेंड? प्यार- टकरार की पूरी कहानी
 

Manoj Kumar
About the Author
Manoj Kumar
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved