MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • Akshar Patel: पिछले बर्थडे पर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, अब करेंगे शादी, देखें कैसी है यह रोमांटिक जोड़ी-PHOTOS

Akshar Patel: पिछले बर्थडे पर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, अब करेंगे शादी, देखें कैसी है यह रोमांटिक जोड़ी-PHOTOS

Akshar Patel-Meha. ऑलराउंडर अक्षर पटेल 26 जनवरी को शादी करने जा रहे हैं। 20 जनवरी को वे अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। पिछले बर्थडे पर ही उन्होंने गर्लफ्रेंड मेहा को प्रपोज किया था। आइए जानते हैं कैसी यह रोमांटिक जोड़ी…

 

Manoj Kumar | Published : Jan 20 2023, 01:46 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
29 साल के हुए अक्षर पटेल
Image Credit : instagram

29 साल के हुए अक्षर पटेल

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल 29 साल के हो गए हैं और 20 जनवरी को वे 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस वक्त भारतीय टीम में अक्षर पटेल का नाम बेहतरीन प्लेयर्स में लिया जाता है और माना जा रहा है वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा होंगे।

26
पिछले साल किया था प्रपोज
Image Credit : akshar

पिछले साल किया था प्रपोज

पिछले साल 20 जनवरी को अक्षर पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड को जबरदस्त सरप्राइज दिया और पार्टी वाले दिन ही उन्हें प्रपोज किया। इसके बाद परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों की सगाई हो गई और शादी की डेट भी तय हो गई थी। 
 

36
सोशल मीडिया पर छाई जोड़ी
Image Credit : akshar

सोशल मीडिया पर छाई जोड़ी

सगाई होने के बाद क्रिकेटर अक्षर पटेल अपनी मंगेतर के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं। उनके चाहने वाले उन्हें बहुत पसंद करते हैं और दोनों की फोटोज पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। इनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

46
26 जनवरी को होगी शादी
Image Credit : akshar

26 जनवरी को होगी शादी

मिली जानकारी के अनुसार अक्षर पटेल और मीहा की शादी आने वाली 26 जनवरी को होने वाली है। ग्रैंड वेडिंग की शुरूआत 24 जनवरी से शुरू हो जाएगी और अगले 4 दिनों तक शादी की सभी रस्में पूरी की जाएंगी। यह शादी वडोदरा के जेड गार्डन में होनी वाली है।

56
मंगेतर ने अक्षर के नाम का टैटू गुदवाया
Image Credit : akshar

मंगेतर ने अक्षर के नाम का टैटू गुदवाया

अक्षर पटेल की मंगेतर मीहा डायटिशियन और न्यूट्रीशनिस्ट हैं। मीहा को घूमना और लंबी यात्रा करना बेहद पसंद है। मेहा ने अक्षर पटेल के नाम कै टैटू गुदवा रखा है और कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। यह टैटू वाली फोटो भी वायरल हुई थी।

66
इंजीनियरिंग छोड़कर क्रिकेटर बने
Image Credit : akshar

इंजीनियरिंग छोड़कर क्रिकेटर बने

अक्षर पटेल को बचपन से ही क्रिकेट का शौक रहा लेकिन उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। हालांकि बीच में ही पढ़ाई छोड़कर वे फिर से क्रिकेट की तरफ लौट आए और इस टीम इंडिया के अहम सदस्य बन चुके हैं।
 

Manoj Kumar
About the Author
Manoj Kumar
 
Recommended Stories
Top Stories