धनश्री वर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह शानदार पोज देती नजर आई हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर लगातार लाइक्स और कमेंट्स दे रहे हैं। आईए उसपर एक नजर डालते हैं।

Dhanashree Verma New Post: भारतीय क्रिकेटर यूजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कभी अपने ग्लैमरस अवतार से फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती हुई दिखाई देती हैं, तो कभी ग्लैमरस से छाई रहती हैं। फैंस भी उनके पोस्ट का इंतजार काफी बेसब्री से करते हैं। धनश्री के पोस्ट आते ही लाइक्स और कमेंट्स की बौछार होने लगती है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से देखने को मिला है। यूजी के वाइफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं और काफी अलग अंदाज में लग रही हैं।

धनश्री वर्मा की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

दरअसल, धनश्री वर्मा ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह कैजुअल दिखाई दे रही हैं। सोफे पर बैठी हुई धनश्री स्ट्रेस फ्री लग रही हैं। वह डोसा, सांभर और चटनी खाती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही कॉफी का आनंद भी ले रही हैं। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में "संडे का बर्ताव" भी लिखा है। वह पूरी तरह से संडे ऑफ का आनंद ले रही हैं। उनके चेहरे पर किसी तरह की कोई गंभीरता नहीं दिख रहा है।

View post on Instagram
 

धनश्री वर्मा के पोस्ट पर फैंस ने किए चौंकाने वाले कमेंट्स

यूजी की पूर्व पत्नी धनश्री की तस्वीरों पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स दे रहे हैं। कोई यूजी के पक्ष में बात कर रहा है, तो कोई धनश्री के साथ खड़ा है। चहल के एक फैन ने कमेंट में गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि "बेवफा प्यार की राहों में चहल का क्यों छोड़ दिया, कितना नाजुक था उसका दिल उसे क्यों तोड़ दिया।" उसके बाद एक और यूजर ने लिखा कि "यूजी भाई को धोखा क्यों दिया।" वहीं कई ऐसे अन्य यूजर्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं और दिल वाली इमोजी भेज रहे हैं।

यूजी चहल और धनश्री वर्मा के बीच हो चुका है तलाक

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल लंबे समय से साथ नहीं दिखे, क्योंकि अब वो अलग हो गए हैं। दोनों ने कुछ महीने पहले तलाक ले लिया है। लंबे समय से कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था, कि वे तलाक लेने वाले हैं। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया। साथ ही यूजी ने तस्वीरें भी डिलीट कर दी। जिसके बाद माहौल और गर्म हो गया। बाद में इसपर दोनों ने मुहर भी लगा दी और अब वो अपनी दुनिया में मस्त नजर आ रहे हैं।