सार

Dhanashree Verma hot looks: तलाक के बाद यूजी चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरती हुई नजर आई हैं। उनके पोस्ट पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।

 

Yuzi Chalal ex wife Dhanashree Verma Hot look: धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई हैं और इसके पीछे की मुख्य वजह भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल हैं। दोनों के बीच कुछ समय पहले ही तलाक हो गया है। काफी लंबे समय से यूजी और धनश्री साथ नजर नहीं आ रहे थे। कई बड़े मौके पर भी उन्हें सेलिब्रेट करते हुए देखा नहीं गया। बाद में जब उन्होंने एक-दुसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया, तब से तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया और इसका अंत भी इसी के साथ हुआ। अब दोनों अलग रह रहे हैं। इसी बीच धनश्री लाइमलाइट में नजर आई हैं। उनकी खूबसूरती हीरोइन पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

दरअसल, 2 दिन पहले ही धनश्री को कैमरे में किसी पैपराजी द्वारा कैद कर लिया गया। वह गाड़ी से उतरने के बाद कहीं स्पेशल जगह पर जाती हुई नजर आ रही थीं। उन्होंने कपड़े भी एकदम पार्टी जैसे पहन रखे थे, जिसमें उनकी खूबसूरती काफी कमाल की लग रही है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं, कि यूजी की एक्स वाइफ व्हाइट सिल्वर शॉट ड्रेस में में किसी हीरोइन से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने ब्लैक रंग का स्कर्ट पहन रखा है। उनके हाथों में एक पर्स भी है, जो ड्रेस कॉम्बिनेशन को जबरदस्त लुक दे रहा है। फैंस इस पोस्ट पर कमेंट्स में पीछे पड़े हुए हैं।

View post on Instagram
 

धनश्री वर्मा को देख फैंस पूछने लगे 60 करोड़ का हिसाब

धनश्री वर्मा को देख यूजी चहल के फैंस काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और इंस्टाग्राम अकाउंट पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि "वाह बढ़िया है, 60 करोड़ लिया और निकल गया।" वहीं, एक यूजर ने इसपर सवाल किया "उसने कितने करोड़ लिए हैं, इसके बारे में तुम्हें कैसे पता? हालांकि, अमाउंट बहुत बड़ी है।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया "इसी पैसे के लिए तो शादी की थी।" इसके अलावा कुछ यूजर्स उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं और दिल वाली इमोजी भेज रहे हैं।

तलाक के बाद अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं धनश्री और चहल

तलाक के बाद धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल अपनी लाइफ में पूरी तरह से बिजी नजर आ रहे हैं। दोनों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा जा सकता है। उन्हें देख ऐसा नहीं लगता, कि कुछ बहुत बड़ी बात हुई हो। दोनों के पोस्ट पर फैंस जमकर लाइक्स और कॉमेंट्स करते रहते हैं। कोई यूजी के साथ सपोर्ट में बात करता है, तो कई धनश्री को अच्छा बताता है।