MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • युवराज सिंह से लेकर वीरेंद्र सहवाग तक...इन भारतीय प्लेयर्स ने विदेशी टी20 लीग में दिखाया जलवा

युवराज सिंह से लेकर वीरेंद्र सहवाग तक...इन भारतीय प्लेयर्स ने विदेशी टी20 लीग में दिखाया जलवा

Foreign T20 League. BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं दी है। यही वजह है कि कई खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट के बाद विदेशी टी20 लीग में हिस्सा लिया और छा गए। इनमें युवराज सिंह से लेकर उन्मुक्त चंद जैसे सितारे शामिल हैं।

Manoj Kumar | Published : Jul 02 2023, 10:46 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : twitter

युवराज सिंह

युवराज सिंह ने 2019 के वर्ल्डकप के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। इसके बाद उन्होंने ग्लोबल टी20 कनाडा टोरोंटो नेशनल्स टीम के साथ तगड़ा करार किया और विदेशी लीग का हिस्सा बने। युवराज सिंह ने बेहद शानदार प्रदर्शन कर अपनी डील को सही साबित किया।

25
Asianet Image
Image Credit : twitter

मुनफ पटेल

2011 की विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रहे मुनफ पटेल भी विदेशी लीग में छाने वाले खिलाड़ी हैं। मुनफ पटेल ने लंका प्रीमियर लीग 2020 में हिस्सा लिया। वहां कुल 4 मैच खेलकर मुनफ ने 3 विकेट झटके।

35
Asianet Image
Image Credit : twitter

प्रवीण तांबे

प्रवीण तांबे को भारतीय टीम में खेलने का कभी मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए लाइमलाइट चुराई। इसके बाद उन्होंने आबू धाबी टी10 लीग में हिस्सा लिया और 8 विकेट चटकाए। तांबे ने सिंधीज की तरफ से खेलते हुए 4 मैचों में 8 विकेट लिए।

45
Asianet Image
Image Credit : twitter

उन्मुक्त चंद

दिल्ली के स्टार खिलाड़ी और भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्डकप जिता चुके उन्मुक्त चंद भी विदेश लीग के स्टार खिलाड़ी रहे हैं। 2021-22 के सीजन में उन्होंने माइनर लीग क्रिकेट टीम सिलिकॉन वैली की तरफ से खेला और 693 रन बना डाले।

55
Asianet Image
Image Credit : twitter

वीरेंद्र सहवाग

2007 की टी20 विश्वकप जीत और 2011 में वनडे विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे वीरेंद्र सहवाग ने 2016 में मास्टर्स चैंपियंस लीग में हिस्सा लिया। उन्होंने जेमिनी अरेबियंस की तरह से मैच खेले। वीरेंद्र सहवाग ने 6 मैचों में 318 रन ठोंके और सभी मैचों में 183.81 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

यह भी पढ़ें

ODI World Cup: अब तक के 12 सफल कप्तान जिन्होंने अपनी टीमों को बनाया चैंपियन, क्लाइव लॉयड- रिकी पोंटिंग के नाम अनोखा रिकॉर्ड

Manoj Kumar
About the Author
Manoj Kumar
 
Recommended Stories
Top Stories