Year Ender: 2025 में पहली बार क्रिकेट के मैदान पर हुए ये 5 कारनामे
2025 Years Of Firsts: साल 2025 क्रिकेट के लिए भी काफी यादगार रहा। एक से बढ़कर एक अद्भुत कारनामे देखने को मिले। खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा। यहां हम आपको उन 5 कारनामे के बारे में बताएंगे, जो पहली बार हुआ है।

2025 में पहली बार 5 कारनामे
2025 का अंत होने में अब सिर्फ 3 दिन का समय रह गया है। इस वर्ष कुछ खास पल देखने को मिले, तो कई मोमेंट्स ने फैंस को चौंका दिया। खेल के मैदान पर भी इस वर्ष नक्रिकेट के मैदान पर में कई नए कारनामे देखने को मिले हैं। यहां हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहली बार इस साल हुआ है।
RCB ने जीता IPL खिताब
आईपीएल में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब अपने नाम किया। 2025 का साल उनके लिए यादगार बन गया। पहली ट्रॉफी के लिए यह टीम पिछले 18 सीजन से पापड़ बेल रही थी, लेकिन अब जाकर उन्हें यह दिन नसीब हुआ है। फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
होबार्ट हैरिकेन ने जीता BBL खिताब
बिग बैश लीग की टीम होबार्ट हैरिकेन ने पहली बार खिताब अपने नाम किया। RCB की तरह इस टीम ने भी ट्रॉफी जीतने के लिए कड़ी मशक्कत की। साल 2011-12 में BBL की शुरुआत हुई थी, तब से यह टीम खिताब के लिए लड़ रही थी। फाइनल में होबार्ट ने सिडनी थंडर्स को 7 विकेट से हराया। मिच ओवन ने धमाल मचाया था।
साउथ अफ्रीका का पहला ICC खिताब
साउथ अफ्रीका की टीम ने 27 साल के बाद पहली बार आईसीसी खिताब अपने नाम किया। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। तेंबा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने इतिहास रच दिया। इससे पहले टीम लगातार आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए मेहनत कर रही थी। कभी फाइनल, कभी सेमीफाइनल तो कभी ग्रुप स्टेज से बाहर हो रही थी।
भारतीय महिला टीम पहला ICC खिताब
इसके अलावा भारतीय महिला टीम ने भी पहली बार आईसीसी खिताब अपने नाम किया। वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराया और खिताब जीत लिया। पूरे टूर्नामेंट में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 300 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया।
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीता
15 साल के बाद 2025 में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट क्रिकेट अपना नाम किया। एशेज 2025-26 के चौथे टेस्ट मुकाबले में इंग्लिश टीम ने 4 विकेट से जीत अपने नाम किया। बेन स्टोक्स की कप्तानी में टीम ने इतिहास रच दिया। हालांकि, 5 मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया।