Yashasvi Jaiswal New Record: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल के पास बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है। वो पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। द्रविड़ और सहवाग भी लिस्ट में शामिल हैं। 

ENG vs IND Test 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने जा रही है। टीम इंडिया इसके लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है। इस दौरे पर यशस्वी जायसवाल के ऊपर सभी की नजरें होने वाली हैं। साल 2024 में जब इंग्लैंड की टीम भारत आई थी, तब जायसवाल ने बल्ले से कोहराम मचाया था। 5 टेस्ट मैचों की शृंखला में उन्होंने 89 की शानदार औसत से 712 रन बना दिए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 28 छक्के भी लगे थे। यशस्वी ने जेम्स एंडरसन जैसे दिग्गज गेंदबाज को भी नहीं छोड़ा था और एक ओवर में 20+ रन बना दिए थे। उन्होंने अब तक 19 टेस्ट मैचों में 1798 रन बना चुके हैं। 53 की जबरदस्त औसत से उनके बल्ले से रन निकले हैं, जिसमें 4 शतक शामिल है। उन्होंने दोहरे शतक भी जड़े हैं।

अब बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बाद इंग्लैंड के दौरे पर इतिहास रचने का सुनहरा अवसर है। उनके पास टेस्ट क्रिकेट में 50 छक्के मारने का मौका है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें 11 और छक्के जड़ने होंगे। जायसवाल ने कुल 39 छक्के मारे हैं। टेस्ट में सबसे तेज 50 छक्के मारने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। अफरीदी ने 46 पारियों में छक्कों का अर्धशतक पूरा कर लिया था। वहीं, जायसवाल ने अभी तक 36 पारियां खेली हैं और अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ने से 9 इनिंग्स दूर हैं। यदि उन्होंने यह कर दिखाया, तो टेस्ट में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

टेस्ट में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने वाले दुनिया के 5 बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर विराजमान हैं। रोहित ने 30 मैचों की 51 पारियों में 50 छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उनके बाद तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के टीम साउदी हैं, जिन्होंने 60 इनिंग्स में यह कारनामा करके दिखाया था। चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं। इस पूर्व खिलाड़ी ने 74 पारियों में 50 छक्के मारे थे। उनके बाद पांचवें पायदान पर मैथ्यू हेडन हैं। हेडन ने 75 पारियों में छक्कों का अर्धशतक लगया था।

जायसवाल के पास सहवाग और द्रविड़ के बड़े रिकॉर्ड के तोड़ने का मौका

इसके अलावे यशस्वी जायसवाल के पास टेस्ट में 2000 रन पूरे करने का भी मौका है। वो सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं। यदि इंग्लैंड के खिलाफ 202 रन और बना लेते हैं, तो भारत के लिए सबसे तेजी से 2000 के आंकड़े तक जाने वाले बल्लेबाज बनेंगे। यशस्वी से पहले यह कारनामा राहुल द्रविड और वीरेंद्र सहवाग ने किया था। दोनों ने 40 इनिंग्स में दो हजार रन बना लिए थे। जायसवाल फिलहाल 19 टेस्ट मैचों की 36 पारियों में 1798 रन बना चुके हैं।