MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Women's IPL 2023: 5 टीमों के 17 दावेदार जानें किसका होगा बेड़ा पार? यह हैं वुमेंस IPL से जुड़े 10 फैक्ट्स

Women's IPL 2023: 5 टीमों के 17 दावेदार जानें किसका होगा बेड़ा पार? यह हैं वुमेंस IPL से जुड़े 10 फैक्ट्स

Women's IPL 2023. भारत में पहली बार महिला आईपीएल (Women's IPL) होने जा रहा है और इसके लिए 5 टीमें तैयार होंगी। इन पांच टीमों को खरीदने के लिए मैदान में कुल 17 दावेदार हैं जल्द ही इस फैसला हो जाएगा। WIPL से जुड़े 10 जरूरी फैक्ट्स क्या हैं?

 

Manoj Kumar | Updated : Jan 25 2023, 03:17 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
25 जनवरी को मुंबई ऑक्शन
Image Credit : twitter

25 जनवरी को मुंबई ऑक्शन

पहली बार होने वाले महिला ऑक्शन के लिए 25 जनवरी को मुंबई में ऑक्शन होगा। कुल 5 टीमों के लिए 17 दावेदार मैदान में हैं। इनमें आईपीएल की 7 फ्रेंचाइजी भी शामिल हैं। अब देखना है कि कौन सी टीम किस दावेदार के हिस्से आती है।
 

210
बीसीसीआई को होगी 4 करोड़ की कमाई
Image Credit : twitter

बीसीसीआई को होगी 4 करोड़ की कमाई

रिपोर्ट्स की मानें तो महिला आईपीएल की बोली से बीसीसीआई को करीब 4 हजार करोड़ की आमदनी होने वाली है। यह ऑक्शन बीसीसीआई के खजाने को बढ़ाने वाला है। पहले ही इसके मीडिया राइट्स 951 करोड़ रुपए में बिक चुके हैं।
 

310
यह फ्रेंचाइजी टीमें होंगी शामिल
Image Credit : twitter

यह फ्रेंचाइजी टीमें होंगी शामिल

वुमेंस आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर, पंजाब किंग्स इलेवन, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स जैसी 7 आईपीएल फ्रेंचाइटी टीमें भी बोली लगाएंगी।
 

410
ये ग्रुप भी लगा रहे हैं बोली
Image Credit : twitter

ये ग्रुप भी लगा रहे हैं बोली

महिला आईपीएल के लिए अदानी ग्रुप, कैप्री ग्लोबल, हल्दीराम ग्रुप, टॉरेंट फार्मा, अपोलो पाइप्स जैसी कंपनियां भी बोली लगाने वाली हैं। माना जा रहा है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी के अलावा भी टीमें खरीदी जाएंगी।
 

510
एक से ज्यादा शहरों पर बोलियां
Image Credit : twitter

एक से ज्यादा शहरों पर बोलियां

वुमेंस आईपीएल के लिए बोली लगाने वाली कंपनियां एक से ज्यादा शहरों पर भी बोलियां लगा सकती हैं। इसमें किसी भी टीम का कोई बेस प्राइस नहीं है। जो भी ग्रुप बोली जीतेगी अगले 10 साल के वह टीम उसी की हो जाएगी।
 

610
हर टीम को मिले 12 करोड़ का पर्स
Image Credit : twitter

हर टीम को मिले 12 करोड़ का पर्स

महिला आईपीएल में बोली लगाने वाली टीमों को प्रति टीम 12 करोड़ रुपए का पर्स मिलेगा। इससे हर टीम अपने लिए खिलाड़ियों का चयन कर सकती हैं। हालांकि खिलाड़ियों की नीलामी कब होगी, यह तय नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि खिलाड़ियों का ऑक्शन फरवरी में हो सकता है।

710
हर टीम में 7 विदेशी खिलाड़ी
Image Credit : twitter

हर टीम में 7 विदेशी खिलाड़ी

महिला आईपीएल के लिए जो नियम बनाए गए हैं, वह भी लगभग आईपीएल की तरह ही हैं। यानि हर टीम में 7 विदेशी खिलाड़ी हो सकती हैं जबकि फुल स्क्वाड 15 से 18 खिलाड़ियों का हो सकता है।
 

810
महिला टी20 वर्ल्ड कप के बाद आईपीएल
Image Credit : twitter

महिला टी20 वर्ल्ड कप के बाद आईपीएल

महिला आईपीएल की डेट अभी कंफर्म नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि महिला टी20 वर्ल्ड कप के बाद यानि मार्च में इसका आयोजन किया जा सकता है। पहले सीजन के सभी मैच एक ही शहर में खेले जा सकते हैं और संभवतः सारे मैच मुंबई में होंगे।

910
26 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन
Image Credit : BCCI Women Twitter

26 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन

जो भी महिला खिलाड़ी आईपीएल के लिए अपना नाम रजिस्टर कराना चाहती हैं, वे 26 जनवरी तक ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। सैलरी कैप में इंटरनेशनल प्लेयर्स के लिए तीन कैटेगरी बनाई गई है।
 

1010
12 करोड़ होगी प्राइज मनी
Image Credit : PTI

12 करोड़ होगी प्राइज मनी

रिपोर्ट्स की मानें तो महिला आईपीएल की प्राइज मनी करीब 12 करोड़ रुपए होगी और फाइनल में पहुंचने वाली टीम को 3 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा सेमीफाइनल की टीमों को भी प्राइज दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें

KL Rahul-Athiya Marriage: एमएस धोनी ने गिफ्ट की पसंदीदा निंजा बाइक, विराट कोहली ने तो लुटा दिया खजाना

 

Manoj Kumar
About the Author
Manoj Kumar
 
Recommended Stories
Top Stories