Virat Kohli Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में होगा। विराट कोहली एक बड़े रिकॉर्ड के करीब है। 21 रन बनाते ही वो एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे और नंबर वन बल्लेबाज बन जाएंगे।
India vs Australia 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबले 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम को पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों साथ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उस मुकाबले में विराट कोहली का नाम बल्ला नहीं चला था। वह 8 गेंद खेलकर बिना खाता खोले ही मिशेल स्टार्क के शिकार बन गए। लेकिन, एडिलेड में उनका वनडे रिकॉर्ड कमाल का है। इसके अलावा उनकी नजरें एमएस धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने पर होंगी। सिर्फ 21 रन बनाते ही वो नंबर वन बल्लेबाज बन जाएंगे।
7 महीने बाद विराट कोहली की वापसी नहीं रही खास
विराट कोहली टीम इंडिया के जर्सी में करीब 7 महीने के बाद मैदान पर नजर आए हैं। लेकिन, जैसा फैंस उनके बल्ले से बड़ी पारी उम्मीद कर रहे थे, वैसा पहले वनडे में देखने को नहीं मिला। अब एडिलेड में वो एक बड़ी पारी खेल कर नया इतिहास भी अपने नाम दर्ज करवाना चाहेंगे। वनडे क्रिकेट के किंग विराट ने इस फॉर्मेट में एक से बढ़कर एक बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। ऐसे में एक और रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज होने वाला है।
विराट कोहली तोड़ने वाले हैं एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
एडिलेड के मैदान पर जब विराट कोहली उतरेंगे, तो उनके सामने एस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड होगा। कोहली ने एडिलेड में 4 वनडे मैच खेले हैं और 61.00 की औसत से 244 रन बनाए हैं। वहीं, माही ने 6 पारियों में 265 रन बनाए हैं। इस मामले में फिलहाल धोनी सिर्फ 21 रन आगे हैं। वो नंबर 1 बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस मैदान पर वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। अब कोहली के पास उनके रिकॉर्ड को तोड़कर पहले नंबर पर जाने का शानदार मौका होगा।
और पढ़ें- IND vs AUS, 2nd ODI: कब-कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच
वनडे क्रिकेट में विराट कोहली के आंकड़े हैं लाजवाब
वनडे फॉर्म दे विराट कोहली का आंकड़ा बेहद ही लाजवाब रहा है। उन्होंने 303 मैचों में 93.30 की स्ट्राइक रेट और 57.65 की औसत से 14181 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 51 शतक निकले हैं, जो आजतक दुनिया के किसी बल्लेबाज नहीं नहीं लगाया है। किंग कोहली 74 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं, 1325 चौके और 152 छक्के मारे हैं।
और पढ़ें- विराट कोहली vs रोहित शर्मा: एडिलेड में ODI में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन?