Tue, 08 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Valentine day 2023: मिलिए क्रिकेट जगत के 10 सबसे रोमांटिक खिलाड़ियों से और देखें उनकी प्यारी तस्वीरें

Valentine day 2023: मिलिए क्रिकेट जगत के 10 सबसे रोमांटिक खिलाड़ियों से और देखें उनकी प्यारी तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क : वैलेंटाइन डे का दिन हर कपल के लिए बहुत खास होता है और हमारे क्रिकेटरों के लिए भी यह दिन बहुत स्पेशल हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको मिलवाते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के 10 ऐसे खिलाड़ियों से जो अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं..

3 Min read
Deepali Virk
Published : Feb 14 2023, 10:15 AM IST | Updated : Feb 17 2023, 04:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Image Credit : Instagram

विराट कोहली 
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली की, जो अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा से बहुत प्यार करते हैं और कभी भी उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटते हैं। दोनों की लव स्टोरी और इस कपल को बहुत पसंद किया जाता है।
 

210
Image Credit : Instagram

हार्दिक पांड्या 
अपनी लव लाइफ को लेकर हार्दिक पांड्या हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और इस साल तो 14 फरवरी 2023 को वह अपनी वाइफ नताशा स्टेनकोविक से उदयपुर में दूसरी बार शादी भी कर रहे हैं। ऐसे में वो भारतीय टीम के सबसे रोमांटिक खिलाड़ियों में से एक हैं।
 

310
Image Credit : Instagram

रोहित शर्मा 
इस लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है, जिनका दिल अपनी ही मैनेजर पर आ गया था और अब शादी के बाद वह रितिका सचदेह के साथ एक शानदार जिंदगी जी रहे हैं। उनकी बेटी समायरा भी है।

410
Image Credit : Instagram

दीपक चाहर 
पिछले साल शादी के बंधन में बंधे भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी दीपक चहर भी अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहें। उन्होंने आईपीएल के दौरान घुटनों पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड जया को प्रपोज किया। इसके बाद दोनों की शादी पिछले साल जून में ही हुई।

510
Image Credit : Instagram

जसप्रीत बुमराह 
इस लिस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल हैं। जिनका दिल स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और एंकर संजना गणेशन पर आया। 2 साल पहले मार्च 2021 में दोनों की शादी हुई थी। 

610
Image Credit : Instagram

युजवेंद्र चहल 
भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी वाइफ और डांसर धनश्री वर्मा और उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती है और फैंस इस कपल को खूब पसंद भी करते हैं।

710
Image Credit : Instagram

केएल राहुल 
इसी साल जनवरी में शादी के बंधन में बंधे भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल भी अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी संग सात फेरे लिए। दोनों को शादी के पहले भी कई बार एक साथ देखा जा चुका था।

810
Image Credit : Instagram

ऋषभ पंत 
भारतीय टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत भी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। पहले उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला संग जोड़ा जाता था। लेकिन वह दिल्ली की रहने वाली ईशा नेगी नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं।

910
Image Credit : Instagram

सूर्यकुमार यादव 
इस लिस्ट में SKY यानी कि सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल है, जिन्हें अपने कॉलेज में पढ़ने वाली अपनी जूनियर से प्यार हो गया और उनका डांस देखकर सूर्या उनपर लट्टू हो गए। देविशा और सूर्या अब शादी के बंधन में बन चुके हैं।

1010
Image Credit : Instagram

महेंद्र सिंह धोनी 
एम एस धोनी भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन उनकी लव स्टोरी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। दरअसल, दोनों की मुलाकात एक होटल में हुई थी, जहां पर साक्षी इंटर्नशिप कर रही थी। दोनों में प्यार हुआ फिर दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।

Deepali Virk
About the Author
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। यहां पर खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों पर लिख रही हैं। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved