MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Top Scorer in U19 World Cup: वैभव का गदर, टॉप 10 रन स्कोरर की लिस्ट में अब सूर्यवंशी नंबर वन

Top Scorer in U19 World Cup: वैभव का गदर, टॉप 10 रन स्कोरर की लिस्ट में अब सूर्यवंशी नंबर वन

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में एक ही पारी के दम पर वैभव सूर्यवंशी टॉप रन स्कोरर बन गए. इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन बनाकर वैभव पहले नंबर पर पहुंचे. उन्होंने सात पारियों में 439 रन बनाए. टॉप-10 की लिस्ट यहां देखें...

3 Min read
Author : Deepali Virk
| Updated : Feb 06 2026, 04:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
टॉप 10 स्कोरर में वैभव सूर्यवंशी
Image Credit : Getty

टॉप 10 स्कोरर में वैभव सूर्यवंशी

वैभव टॉप-10 में अकेले भारतीय हैं. 7 मैचों में 439 रन बनाए. इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन उनका बेस्ट स्कोर है. उन्होंने 30 छक्के और 41 चौके लगाए. इसमें 3 हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं. वैभव ने धुरंधर अंदाज में खेलते हुए 80 गेंद में 175 रन की पारी खेली। उन्होंने 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले सूर्यवंशी को शतक तक पहुंचने में सिर्फ 23 और गेंदें लगीं। इंग्लैंड के स्पिनर फरहान अहमद के 17वें ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाकर 90 के स्कोर पर पहुंचे वैभव ने राल्फी आर्बर्ट की गेंद को कवर की ओर खेलकर सिंगल लिया और अपना शतक पूरा किया। वैभव ने 55 गेंदों में 8 चौकों और 8 छक्कों की मदद से यह शतक बनाया। 175 रन में वैभव सूर्यवंशी ने 15 चौके और 15 छक्कों क बरसात की।

210
अफगानिस्तान के फैसल भी दूसरे स्कोरर
Image Credit : Getty

अफगानिस्तान के फैसल भी दूसरे स्कोरर

फैसल ने छह मैचों में 435 रन बनाए. इसमें दो सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी शामिल हैं. उनका बेस्ट स्कोर 163 रन है और औसत 87.00 का है. अफगानिस्तान सेमीफाइनल में भारत से हारकर बाहर हो गया था.

310
बेन मेयेस भी नहीं हैं पीछे...
Image Credit : Getty

बेन मेयेस भी नहीं हैं पीछे...

बेन मेयेस ने छह मैचों में 399 रन बनाए हैं. उन्होंने एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी लगाई हैं. उनका बेस्ट स्कोर 191 रन है. फाइनल में 41 रन बनाकर वह वैभव को पीछे छोड़ सकते हैं.

410
श्रीलंका का खिलाड़ी भी है टॉप में...
Image Credit : Getty

श्रीलंका का खिलाड़ी भी है टॉप में...

श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने पांच मैचों में 310 रन बनाए. उनका बेस्ट स्कोर 192 रन है. उनके नाम दो सेंचुरी हैं. उनका औसत 62.00 और स्ट्राइक रेट 122.04 का है.

510
थॉमस रियू ने भी लिस्ट में बनाई है जगह
Image Credit : Getty

थॉमस रियू ने भी लिस्ट में बनाई है जगह

थॉमस रियू ने छह मैचों में 299 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 110 रन है. उनके नाम एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी हैं. भारत के खिलाफ 141 रन बनाकर वह टॉप पर पहुंच सकते हैं.

610
जेसन भी दिखा चुके हैं दम
Image Credit : Getty

जेसन भी दिखा चुके हैं दम

जेसन ने पांच मैचों में 280 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 125 रन है. उन्होंने एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी लगाई है. उनका औसत 70.00 का है.

710
ऑस्ट्रेलिया के नितेश का भी जमकर गरजा बल्ला
Image Credit : Getty

ऑस्ट्रेलिया के नितेश का भी जमकर गरजा बल्ला

ऑस्ट्रेलिया के नितेश ने छह मैचों में 275 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 77 रन है. उनके खाते में तीन हाफ सेंचुरी भी हैं.

810
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ओलिवर भी बनाए 234 रन
Image Credit : Getty

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ओलिवर भी बनाए 234 रन

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ओलिवर पीक ने छह मैचों की चार पारियों में 234 रन बनाए. उनका बेस्ट स्कोर 109 रन है. उन्होंने दो सेंचुरी लगाई हैं और उनका औसत 78.00 का है.

910
अफगानिस्तान के उस्मान सादत भी लिस्ट में...
Image Credit : Getty

अफगानिस्तान के उस्मान सादत भी लिस्ट में...

अफगानिस्तान के उस्मान सादत ने छह मैचों में 222 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 88 रन है. उन्होंने दो हाफ सेंचुरी भी लगाई हैं.

1010
लिस्ट में द. अफ्रीकी खिलाड़ी भी...
Image Credit : Getty

लिस्ट में द. अफ्रीकी खिलाड़ी भी...

दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने पांच मैचों में 217 रन बनाए हैं. उन्होंने एक सेंचुरी लगाई है और उनका बेस्ट स्कोर 116 रन है.

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Vaibhav Suryavanshi Record: वैभव 'सूर्य' का तांडव! चकनाचूर कर दिया एक दिग्गज का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Recommended image2
Vaibhav Suryavanshi Century: वैभव सूर्यवंशी का U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में तूफान
Recommended image3
टी20 वर्ल्ड कप के 5 अटूट रिकॉर्ड, एक का तोड़ पाना बल्लेबाजों के लिए है सिर्फ सपना
Recommended image4
'हल्के में मत लेना', T20 World Cup से पहले अमेरिका की टीम इंडिया को गंभीर चेतावनी!
Recommended image5
'लिखकर ले लो, पाकिस्तान पलटी मारेगा', चेतन शर्मा ने कहा- 12 फरवरी के बाद PCB लेगा यूटर्न
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved