WTC में सबसे ज्यादा 100+ का पहाड़ा पढ़ने वाले 5 बल्लेबाज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के आने से टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट और ज्यादा दिलचस्प हो गया है। ऐसे में कई बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी से मैदान पर जलवा दिखाया है। आईए उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने WTC में सबसे ज्यादा शतक लगाया है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
WTC का दौर
टेस्ट क्रिकेट को मजेदार बनाने के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आयोजन करवा रहा है। दो फाइनल खेला जा चुका है। अब तीसरे सायकल का फाइनल 11 से से साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड में खेला जाएगा।
सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज
इसी बीच आज हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा। सभी बल्लेबाजों ने अपने दमदार प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट में खलबली मचाई है।
1. जो रूट (इंग्लैंड)
नंबर 1 पर इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट का नाम इस सूची में शामिल है। दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 64 मैचों की 117 पारियों में कुल 18 शतक लगाए हैं। उन्होंने साल 2019 से 2024 तक यह कारनामा करके दिखाया है।
2. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का नाम इस सूची में आता है। दाएं हाथ के इस धाकड़ बल्लेबाज ने साल 2019 से 2025 तक 52 मैचों की 89 पारियों में 13 शतक जड़े हैं।
3. केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड)
इस सूची में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियम्सन का नाम शुमार है। इस कीवी बल्लेबाज ने अपने बल्ले से जलवा दिखाया है। साल 2019 से लेकर 2024 तक उन्होंने 28 मैचों की 50 पारियों में 11 शतक लगाया है।
4. मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया)
चौथे स्थान पर एक और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का नाम आता है। दाएं हाथ के इस अनुभवी खिलाड़ी ने 52 मैचों की 94 पारियों में कुल 11 शतक लगाए हैं। साल 2019 से 2025 तक उन्होंने यह कारनामा करके दिखाया।
5. रोहित शर्मा (भारत)
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर रोहित शर्मा का नाम दर्ज है। भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान ने टीम के लिए 2019-24 में कुल 9 शतक मारे हैं। उनका बल्ला इस फॉर्मेट में जमकर गरजा है।