MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL के पिछले 3 सीजन में गेंद को सबसे ज्यादा तारामंडल में पहुंचाने वाले 5 बल्लेबाज

IPL के पिछले 3 सीजन में गेंद को सबसे ज्यादा तारामंडल में पहुंचाने वाले 5 बल्लेबाज

IPL बल्लेबाजों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है, जहां पिच पर रनों की बरसात होती है। मैदान पर बल्लेबाज छक्कों में ही डील करते हैं। आईए उन 5 बल्लेबाजों से मिलाते हैं, जिन्होंने पिछले 3 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारे हैं।

2 Min read
Shivansh Shekhar
Published : Jun 10 2025, 08:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
IPL में बल्लेबाजों की मौज
Image Credit : ANI

IPL में बल्लेबाजों की मौज

इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों के लिए मौज रहता है। इस फटाफट क्रिकेट में उनके पास खुलकर खेलने का पूरा लाइसेंस होता है। इसी में कई बल्लेबाज अपने बल्ले से रिकॉर्ड बना जाते हैं। वहीं, कुछ मैदान पर अपने कारनामे से सबको हैरान कर देते हैं।

27
सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज
Image Credit : ANI

सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज

इसी बीच आईए आज हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने IPL के पिछले 3 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है। इन बल्लेबाजों ने मिलकर गेंद को तारामंडल में पहुंचा दिया है।

37
1. निकोलस पूरन
Image Credit : ANI

1. निकोलस पूरन

नंबर 1 पर वेस्टइंडीज के घातक बल्लेबाज निकोलस पूरन का नाम इस लिस्ट में शामिल है। पूरन ने साल 2023, 24 और 25 में सबसे ज्यादा छक्के मारे हैं। उनके बल्ले से 102 बार गेंद स्टेडियम में दर्शकों के गोद में गई है।

47
2. हेनरिक क्लासेन
Image Credit : ANI

2. हेनरिक क्लासेन

दूसरे नंबर पर भी एक और खूंखार बल्लेबाज का नाम इस सूची में शामिल है। साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने पिछले 3 आईपीएल सीजन में छक्कों की आंधी लाई है। उनके बल्ले से कुल 88 छक्के निकल चुके हैं।

57
3. सूर्यकुमार यादव
Image Credit : ANI

3. सूर्यकुमार यादव

तीसरे स्थान पर इस सूची में भारतीय 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है। सूर्या के बल्ले से रात में गेंद तारा बनती हुई नजर आती हैं। उन्होंने साल 2023 से लेकर 2025 तक इंडियन प्रीमियर लीग में 84 छक्के लगाए हैं।

67
4. शिवम दुबे
Image Credit : ANI

4. शिवम दुबे

चौथे स्थान पर एक और टीम इंडिया के बल्लेबाज शिवम दुबे का नाम सूची में आता है। IPL में दुबे का बल्ला जमकर बोलता है और मैदान पर छक्कों की बरसात करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उन्होंने पिछले 3 सीजन में 84 छक्के मारे हैं।

77
5. अभिषेक शर्मा
Image Credit : ANI

5. अभिषेक शर्मा

IPL के पिछले 3 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में अभिषेक शर्मा का नाम पांचवें नंबर पर आता है। पहली गेंद से ही वो बड़ा शॉट खेलना शुरू कर देते हैं। उनके बल्ले से अब तक तीनों सीजन में 76 छक्के निकले हैं।

Shivansh Shekhar
About the Author
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर यहां पर खेल डेस्क के साथ-साथ ऑटो सेगमेंट देख रहे हैं। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
आईपीएल
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved