ODI डेब्यू की पहली गेंद को तारामंडल में भेजने वाले 5 बल्लेबाज
वनडे क्रिकेट में भी ऐसे कई बड़े बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं। आईए उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम करियर की पहली गेंद पर छक्का लिखा हुआ है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
वनडे क्रिकेट में बने हैं कई रिकॉर्ड्स
वैसे तो आज के समय में टी20 क्रिकेट की लहर चल रही है। ऐसे में वनडे क्रिकेट के चर्चे कम हुए हैं। लेकिन, उसके बावजूद भी इस 50-50 फॉर्मेट का आज भी वैसा ही रोमांच देखने को मिलता है, जो 90 के दशक में होता था।
पहली गेंद पर छक्का मारने वाले बल्लेबाज
इसी बीच आज हम आपको उन 5 बल्लेबाजों से मिलाएंगे, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में डेब्यू करते हुए पहली ही गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेज दिया। इन खिलाड़ियों ने अपने करियर की शुरुआत ही गगनचुंबी छक्के के साथ की।
1. क्रेग वैलेस
नंबर 1 पर स्कॉटलैंड के बल्लेबाज क्रेग वैलेस का नाम इस सूची में शामिल है। उन्होंने अपने वनडे करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था। साल 2016 में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में यह कारनामा करके दिखाया था।
2. रिचर्ड नगारवा
दूसरे नंबर पर जिंबाब्वे के बल्लेबाज रिचर्ड नगारवा का नाम लिस्ट में आता है। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू करते हुए पहली ही गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेज दिया था। मोहम्मद नबी की गेंद पर उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया।
3. जोहान लॉ
इस सूची में तीसरे नंबर पर एक और जिंबाब्वे के बल्लेबाज जोहान लॉ का नाम लिखा हुआ है। साल 2008 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू करते हुए पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया था।
4. जावेद दाऊद
चौथे स्थान पर कनाडा के बल्लेबाज जावेद दाऊद का नाम इस सूची में शामिल है। साल 2010 में इस खिलाड़ी ने अपना वनडे डेब्यू किया था और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने पहली ही गेंद को हवाई यात्रा पर भेज दिया था।
5. ईशान किशन
वनडे करियर की पहली गेंद पर छक्का मारने वाले बल्लेबाज की सूची में पांचवें नंबर पर ईशान किशन का नाम आता है। ईशान ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2021 में डेब्यू करते हुए अपनी पहली ही गेंद पर शानदार छक्का लगा दिया था।