IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से कट सकता है इन 5 खिलाड़ियों का पत्ता
दिल्ली कैपिटल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन बेहद निराशाजनक रहा। शुरुआती लीग मैचों में दमदार प्रदर्शन के बाद भी टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई। ऐसे में इन 5 खिलाड़ियों के ऊपर अगले सीजन के लिए सवाल उठ रहे हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
IPL 2025 भूलना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स
इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरे सपने की तरह रहा, जिसे अगले सीजन तक टीम भूल नहीं पाएगी। एक समय टेबल टॉप पर रहने वाली टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई। ऐसे में कई खिलाड़ियों पर सवाल उठ गए।
इन 5 खिलाड़ियों को मिलेगा बाहर का टिकट
इसी बीच आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से बाहर हो सकते हैं। इन खिलाड़ियों का अगले सीजन खेलना आसान नहीं होने वाला है।
1. जैक फ्रेजर मैकग्रक
नंबर 1 पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकग्रक का नाम इस सूची में शामिल है। दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को 8 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस खिलाड़ी ने 6 मैचों में 9.16 की औसत से 56 रन बनाए। ऐसे में इनका अगला सीजन खेलना मुश्किल है।
2. फाफ डू प्लेसिस
दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी फाफ डू प्लेसिस का नाम इस लिस्ट में शामिल है। डुप्लेसिस को उपकप्तान बनाया गया था। कई मैचों में उन्होंने कप्तानी भी की। लेकिन, 2 करोड़ी इस खिलाड़ी के बल्ले से 8 मैचों में 179 रन ही निकले।
3. मोहित शर्मा
तीसरे स्थान पर भारतीय गेंदबाज मोहित शर्मा का नाम इस सूची में आता है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने डेथ ओवर्स के लिए खरीदा था। लेकिन, 7 मुकाबलों में उन्होंने केवल 2 ही विकेट ले पाए। ऐसे में उनका अगले सीजन खेलना आसान नहीं होने वाला है।
4. मुकेश कुमार
एक और तेज गेंदबाज का नाम इस लिस्ट में शामिल है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8 करोड़ रुपए की बड़ी राशि देकर टीम में रखा था। लेकिन, उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। इस सीजन में उन्होंने जमकर रन लुटाए।
5. दुष्मंत चमीरा
पांचवें नंबर पर श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंत चमीरा का नाम आता है। IPL 2025 मेगा ऑक्शन के दौरान इस खिलाड़ी को 75 लाख रुपए की राशि दी गई थी। उन्हें नई और पुरानी गेंद के इस्तेमाल के लिए खरीदा गया था, लेकिन दांव उल्टा पड़ गया और खूब रन लुटाए।