- Home
- Sports
- Cricket
- दुनियाभर के 12 टेस्ट कप्तान में सबसे यंग हैं शुभमन गिल, 8 कप्तानों की उम्र 30 के पार
दुनियाभर के 12 टेस्ट कप्तान में सबसे यंग हैं शुभमन गिल, 8 कप्तानों की उम्र 30 के पार
Age of cricket captains 2025: दुनिया भर की टेस्ट टीमों के कप्तान इस समय अलग-अलग उम्र और अनुभव के हैं। कुछ कप्तान बहुत यंग हैं, तो कुछ अनुभवी। आइए जानें शुभमन गिल से लेकर बेन स्टोक्स तक, किसके हाथों में है टीम की कमान?
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

भारत
भारतीय टीम की कप्तानी सबसे युवा खिलाड़ी के हाथ में दी गई है। टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं। जिनकी उम्र महज 25 साल है। इस समय वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने साल 2020 में ही डेब्यू किया था और अबतक 34 टेस्ट मैच में 2478 रन उनके नाम है।
इंग्लैंड
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स हैं, जिनकी एज 2025 के अनुसार 34 साल हैं। वह सबसे सीनियर टेस्ट कप्तानों में से एक है। उन्होंने 114 टेस्ट मैच में 219 विकेट लिए हैं।
जिंबॉब्वे
जिंबॉब्वे की टेस्ट कप्तानी क्रेग एर्विन के हाथों में हैं, जो एक बैटर है। उनकी उम्र 39 साल है। उन्होंने अबतक 28 टेस्ट मैच में 1841 रन बनाए है।
श्रीलंका
श्रीलंका टेस्ट टीम की कप्तानी धनंजय डी सिल्वा के हाथों में हैं। जिनकी उम्र 33 साल हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में अबतक 4133 रन और 43 विकेट चटकाए हैं।
आयरलैंड
आयरलैंड की टेस्ट कप्तानी एंड्रयू बलबिरनी के हाथों में है। उनकी उम्र 34 साल है। अबतक 10 टेस्ट मैच में वो केवल 476 रन ही बना पाए हैं।
साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान वियान मुल्डर हैं, जो काफी यंग है उनकी उम्र 27 साल है। उन्होंने साल 2019 में ही साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू किया और 21 टेस्ट मैच में 1153 रन बनाएं। उनके नाम टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी भी है।
वेस्ट इंडीज
वेस्ट इंडीज के टेस्ट कप्तान रॉस्टन चेस हैं। जिनकी उम्र 33 साल है। उन्होंने 51 टेस्ट मैच में 2361 रन अब तक बनाए हैं।
बांग्लादेश
बांग्लादेश टीम की टेस्ट कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो के पास है, जो शुभमन गिल के बाद दूसरे सबसे छोटे उम्र के कप्तान है, उनकी उम्र 26 साल है। जिन्होंने 37 टेस्ट मैच में 4158 रन अपने नाम किए है।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस हैं, जिनकी उम्र 32 साल है। वह वनडे फॉर्मेट में भी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 300 से ज्यादा विकेट लिए है।
पाकिस्तान
पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान का नाम शान मसूद है, जिनकी उम्र 35 साल है। उन्होंने अबतक 42 टेस्ट मैच में 2380 रन बनाए हैं।
अफगानिस्तान
अफगानिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी हशमतुल्लाह शाहिदी के हाथों में हैं, जिनकी उम्र 30 साल है। उन्होंने 10 टेस्ट मैच में 757 रन बनाए है।
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टेस्ट कप्तानी टॉम लैथम के हाथों में हैं। जिनकी उम्र 33 साल है। उन्होंने अबतक 88 टेस्ट मैच में 5835 रन अपने नाम किए है।