टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीत लिया। भारत ने 255 रन का बड़ा स्कोर बनाया, जबकि न्यूजीलैंड 159 रन पर ऑलआउट हो गया। इस जीत के साथ कई बड़े रिकॉर्ड भी बने और संजू सैमसन ने ऐतिहासिक पारी खेली।

T20 World Cup 2026 Final: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत की जीत के साथ बने कई बड़े रिकॉर्ड

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम तीन टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। भारत ने 2007, 2024 और 2026 में ट्रॉफी अपने नाम की। जानते हैं, अब तक वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम कौन-कौन सी हैं। साथ ही यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की सबसे बड़ी जीत भी बन गई। दूसरी ओर न्यूजीलैंड के लिए यह टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ी हार साबित हुई।

Scroll to load tweet…

किस देश ने कितनी बार जीता T20 वर्ल्ड कप

सीरिज/टूर्नामेंट

सीजन

विनर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 साउथ अफ्रीका2007-08भारत
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2009 इंग्लैंड2009पाकिस्तान
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2010 वेस्ट इंडीज2010इंग्लैंड
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2012 श्रीलंका2012-13वेस्ट इंडीज
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2013-14 बांग्लादेश2013-14श्रीलंका
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2015-16 भारत2015-16वेस्ट इंडीज
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021-22 ओमान/यूएई2021-22ऑस्ट्रेलिया
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 यूएसए/वेस्ट इंडीज2024भारत
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत2026भारत