MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND vs NZ: फाइनल की पिच पर टीम इंडिया की 'गुपचुप' मीटिंग! इस स्टार खिलाड़ी का पत्ता कटना तय? अहमदाबाद से बड़ी खबर

IND vs NZ: फाइनल की पिच पर टीम इंडिया की 'गुपचुप' मीटिंग! इस स्टार खिलाड़ी का पत्ता कटना तय? अहमदाबाद से बड़ी खबर

Ind vs NZ Final Playing XI: अहमदाबाद में रविवार शाम भारत-न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ने वाले हैं। मैच से ठीक पहले टीम इंडिया से जो खबरें आ रही हैं, उससे सवाल उठ रहा, क्या इंडिया अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बड़ा बदलाव करने जा रही है? 

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 08 2026, 12:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच के बीचों-बीच 'सीक्रेट' चर्चा

प्रैक्टिस के दौरान एक नजारा ऐसा था, जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर काफी देर तक पिच के पास खड़े होकर गहरी बातचीत करते दिखे। जब टीम के ये तीन सबसे बड़े दिमाग एक साथ चर्चा कर रहे थे, तो क्रिकेट फैंस इसे 'गुपचुप' मीटिंग बता रहे थे। ऐसे में फैंस को लग रहा कि कुछ बड़ा होने वाला है।

25
Image Credit : Getty

क्या वर्ल्ड नंबर-1 स्पिनर पर गिरेगी गाज?

सारा सस्पेंस टीम के 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती को लेकर है। वरुण इस वक्त दुनिया के नंबर-1 टी-20 गेंदबाज हैं, लेकिन पिछले कुछ मैचों में उनकी जमकर धुलाई हुई है। उनका इकोनॉमी रेट 9 के करीब पहुंच गया है और इंग्लैंड के खिलाफ तो उन्होंने 64 रन लुटा दिए थे।

Related Articles

Related image1
IND vs NZ Final: टॉस जीता तो बनाने होंगे इतने रन, वरना हाथ से जाएगी ट्रॉफी!
Related image2
IND vs NZ फाइनल का बुखार: अहमदाबाद में ₹9 हजार का कमरा ₹2 लाख में, फ्लाइट के रेट देख फैंस ने पकड़ा सिर
35
Image Credit : X@BCCI

टीम इंडिया की प्रैक्टिस के दौरान दिखा अलग ही नजारा

वरुण चक्रवर्ती नेट सेशन में काफी अकेले-अकेले दिखे। उन्होंने गेंदबाजी की, लेकिन उसके बाद चुपचाप एक नीले 'आइस बॉक्स' पर जाकर बैठ गए और दूसरों को खेलते हुए देखने लगे। दूसरी तरफ, कुलदीप यादव और तिलक वर्मा नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे थे।

45
Image Credit : X@BCCI

सूर्या के बयान से सस्पेंस बरकरार

जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या से वरुण की खराब फॉर्म पर सवाल पूछा गया, तो कप्तान ने अपने खिलाड़ी का पूरा बचाव किया। सूर्या ने कहा, 'वरुण की फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है। वो वर्ल्ड नंबर-1 बॉलर हैं और बड़े मैचों में वापसी करना जानते हैं।' लेकिन जब सूर्या से पूछा गया कि क्या फाइनल में कोई बदलाव होगा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'कल खुद ही देख लेना, आज ही सब कुछ जानना चाहते हो क्या?'

55
Image Credit : X@BCCI

कुलदीप यादव या वरुण? कोच गौतम गंभीर की बड़ी उलझन

वरुण को हटाकर कुलदीप यादव को लाना इतना आसान भी नहीं है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स जैसे बल्लेबाजों का रिकॉर्ड कुलदीप के खिलाफ काफी अच्छा रहा है। ऐसे में गंभीर और सूर्या के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि फॉर्म को देखें या पुराने रिकॉर्ड को?

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
T20 वर्ल्ड कप

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IND vs NZ फाइनल का बुखार: अहमदाबाद में ₹9 हजार का कमरा ₹2 लाख में, फ्लाइट के रेट देख फैंस ने पकड़ा सिर
Recommended image2
T20 WC Final Pitch Report: अहमदाबाद की पिच किसका देगी साथ? बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे मिलेगी मदद
Recommended image3
T20 WC Final: संजू सैमसन को वॉर्निंग- 'वो गेंदबाज पहले भी तुम्हें आउट कर चुका है, संभलकर खेलना'
Recommended image4
सिर्फ 4 मैच में काटा गदर! वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बड़े अवार्ड लिस्ट में शामिल हुआ यह क्रिकेटर
Recommended image5
T20 WC Final से पहले अश्विन की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, कहा- ये खिलाड़ी बनेगा सबसे बड़ा गेम चेंजर
Related Stories
Recommended image1
IND vs NZ Final: टॉस जीता तो बनाने होंगे इतने रन, वरना हाथ से जाएगी ट्रॉफी!
Recommended image2
IND vs NZ फाइनल का बुखार: अहमदाबाद में ₹9 हजार का कमरा ₹2 लाख में, फ्लाइट के रेट देख फैंस ने पकड़ा सिर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved