10:24 PM (IST) Mar 05

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हराया

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हरा दिया है। डेविड मिलर ने 67 गेंदो में 100 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा रस्सी वैन डेर ड्यूसेन 69, तेंबा 56, एडम मारकक्रम 31, रयान रिकेलतं 17 रन बनाए। गेंदबाजी में सबसे ज्यादा 3 विकेट मिचेल सैन्टनर ने चटकाए। वहीं, मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स को 2-2 विकेट मिला। माइकल ब्रेसबेल और रचीन रवींद्र ने भी 1-1 विकेट लिए। 

10:05 PM (IST) Mar 05

डेविड मिलर ने जड़ा अर्धशतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ डेविड मिलर ने शानदार अर्धशतक लगाया है। यह उनके वनडे करियर का 25वां अर्धशतक है। अभी भी वो टीम के लिए अकेले लड़ रहे हैं। 

09:59 PM (IST) Mar 05

साउथ अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका का नौवां विकेट 259 के स्कोर पर गिरा दिया है। कगीसो रबाडा 16 रन बनाकर मैट हेनरी के दूसरे शिकार बने हैं। ग्लेन फिलिप्स ने लॉंग ऑन में कमाल का कैच पकड़ा है। 

09:39 PM (IST) Mar 05

40 ओवर के बाद मैच का हाल

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी में 40 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 8 विकेट पर 223 रन है। मिलर 27 और रबाडा 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैच जीतने के लिए 57 गेंदों पर 140 रनों की जरूरत है। 

09:35 PM (IST) Mar 05

साउथ अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 218 रन के स्कोर पर 8 विकेट आउट कर दिए हैं। केशव महाराज 1 रन बनाकर फिलिप्स के दूसरे शिकार बने हैं। 

09:29 PM (IST) Mar 05

साउथ अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा

न्यजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 212 के स्कोर पर सातवां झटका दिया है। मार्को जेनसेन 3 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स के हाथों आउट हुए। 

09:15 PM (IST) Mar 05

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को दिया छठा झटका

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 200 रन के स्कोर पर छठा झटका दिया है। वियान 8 रन बनाकर माइकल ब्रेसबेल के पहले शिकार बने। 

09:04 PM (IST) Mar 05

साउथ अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा

363 का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 189 के स्कोर ओर पांचवां विकेट खो दिया है। एडम मारक्रम 31 रन बनाकर हुए आउट। 

08:46 PM (IST) Mar 05

साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को चौथा झटका 167 रनों के स्कोर पर दिया है। विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 3 रन बनाकर मिचेल सैन्टनर के तीसरे शिकार बने हैं। 

08:36 PM (IST) Mar 05

साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट 161 रनों पर गिरा दिया है। ड्यूसेन 69 रन बनाकर मिचेल सैन्टनर के दूसरे शिकार बने हैं। 

08:33 PM (IST) Mar 05

26 ओवर के बाद मैच का हाल

साउथ अफ्रीका की पारी में 26 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 157 रन हैं। ड्यूसेन 68 और मारक्रम 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 144 गेंदों पर 206 रनों की जरूरत है। 

08:31 PM (IST) Mar 05

साउथ अफ्रीका के 150 रन पूरे

363 का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 25.3 ओवर में 150 रन पूरे कर लिए हैं। ड्यूसेन 68 और मारक्रम 9 रन पर खेल रहे हैं। 

08:19 PM (IST) Mar 05

साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका 125 रन के स्कोर पर दिया है। तेम्बा बवुमा 56 रन बनाकर मिचेल सैन्टनर के हाथों आउट हुए। केन विलियमसन ने शानदार कैच पकड़ा। 

08:17 PM (IST) Mar 05

रस्सी वैन डेर ड्यूसेन ने पूरा किया अर्धशतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में रस्सी वैन डेर ड्यूसेन ने शानदार अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 51 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जड़ी। 

08:16 PM (IST) Mar 05

तेंबा और ड्यूसेन के बीच 100 रनों की साझेदारी

363 रनों का पीछा करते हुए तेंबा और ड्यूसेन के बीच 100 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। अभी भी दोनों क्रीज पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

08:11 PM (IST) Mar 05

20 ओवर के बाद मैच का हाल

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी में 20 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 1 विकेट पर 107 रन है। तेंबा 50 और रस्सी वैन डेर ड्यूसेन 38 पर खेल रहे हैं। जीत के लिए 180 गेंदों में 156 रनों की जरूरत है। 

08:09 PM (IST) Mar 05

तेम्बा बवुमा ने पूरा किया अर्धशतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बवुमा ने अर्धशतक जड़ा है। अभी भी वो क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:04 PM (IST) Mar 05

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी में 100 रन पूरे

363 रनों का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 100 रन 17.2 ओवर में पूरे कर लिए हैं और अब तक मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। 

07:51 PM (IST) Mar 05

15 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की अच्छी वापसी

न्यूजीलैंड के सामने 363 रनों का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी में 15 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 1 विकेट पर 84 रन है। तेंबा और ड्यूसेन के बीच 65 रनों की साझेदारी हो चुकी है। जीत के लिए 210 गेंदों में 278 रनों की जरूरत है। 

07:32 PM (IST) Mar 05

10 ओवर के बाद मैच का हाल

363 का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की पारी में 10 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 1 विकेट पर 56 रन है। तेंबा 25 और ड्यूसेन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 240 गेंदों में 307 रनों की जरूरत है।