Sri Lanka vs New Zealand Live: श्रीलंका और न्यूजीलैंड आज T20 World Cup 2026 सुपर 8 में आमने-सामने हैं। यह श्रीलंका के लिए ‘मस्ट-विन’ मुकाबला है। मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। जानिए इस मैच को लाइव कहां देख सकते हैं..

SL vs NZ LIVE Streaming T20 World Cup 2026 Super 8 Match Today: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का आज 6वां मुकाबला श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। यह मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ा रोमांच वाला है। श्रीलंका के लिए यह मैच 'मस्ट-विन' है। आइए जानते हैं इस मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं...

श्रीलंका के लिए 'करो या मरो' वाला मैच

पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा था और 147 रन का टारगेट नहीं पा सकी थी। स्लो पिच और घूमती गेंदों ने बल्लेबाजों के लिए खेल मुश्किल कर दिया था। अब उनकी कोशिश होगी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने बैटिंग को और मजबूत बनाएं। न्यूजीलैंड इस मुकाबले में पाकिस्तान के साथ उनका पिछला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद उतर रहा है। मतलब कीवी टीम ने अभी सुपर 8 में पूरी तरह से खेल नहीं दिखाया है और यह मुकाबला उनके लिए भी टफ रहने वाला है।

Sri Lanka vs New Zealand मैच का शेड्यूल

मैच आज बुधवार, 25 फरवरी 2026 को कोलंबो में खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा और मैच की शुरुआत 7:00 PM IST से होगी। दोनों टीमों के लिए यह समय बेहद अहम रहने वाला है, खासकर श्रीलंका के लिए, जिन्हें जीतने के लिए हर गेंद पर ध्यान देना होगा।

SL vs NZ लाइव मैच कहां देखें?

मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। अगर आप घर बैठे इसे ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। इन दोनों ही प्लेटफॉर्म से आप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

SL vs NZ: क्यों है यह मैच खास

यह मुकाबला इसलिए खास है क्योंकि श्रीलंका को जीतने के लिए जोरदार प्रदर्शन करना होगा। पिछली हार के बाद टीम की बल्लेबाजी में सुधार दिखाना अहम है। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए यह मैच उनकी पहली पूरी सुपर 8 चुनौती होगी, क्योंकि उनका पिछला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। पिच और कंडीशंस भी इस मैच को रोमांचक बनाएंगे। स्लो और घूमती पिच बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण है, जिससे मैच हर पल ड्रामा से भरा रहेगा।

इसे भी पढ़ें-SL vs NZ: कोलंबो की पिच दे सकती है बड़ा धोखा! बल्लेबाजों के लिए खतरे की घंटी?

इसे भी पढ़ें- India Semi Final Chances: इन 2 टीमों की बैसाखी के सहारे ही सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत, जानें कैसे?