- Home
- Sports
- Cricket
- शोएब मलिक की चौथी दुल्हन बनने वाली है ये हसीना? फिर दूल्हा बनने जा रहे सानिया मिर्जा के एक्स?
शोएब मलिक की चौथी दुल्हन बनने वाली है ये हसीना? फिर दूल्हा बनने जा रहे सानिया मिर्जा के एक्स?
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की तीसरी शादी भी खतरे में बताई जा रही है। सना जावेद से उनके रिश्ते में दरार की खबरों के बीच अब उनका नाम मॉडल वनीज़ा सत्तार से जुड़ रहा है।
16

Image Credit : Shoaib Maliks Vaneeza insta
मलिक की शादी
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादियां अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह पहले ही तीन शादियां कर चुके हैं। अब उनकी तीसरी पत्नी सना जावेद से भी रिश्ते में अनबन की खबरों के बीच चौथी शादी की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं।
26
Image Credit : Vaneeza Sattar insta
किसके साथ जुड़ रहा है मलिक का नाम
शोएब मलिक और सना जावेद की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है। इसी बीच, मलिक का नाम पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस वनीज़ा सत्तार से जुड़ गया है। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।
36
Image Credit : Vaneeza Sattar insta
कौन हैं वनीज़ा सत्तार
वनीज़ा सत्तार पाकिस्तान की एक टैलेंटेड एक्ट्रेस और उभरती हुई मॉडल हैं। वह पाकिस्तानी सीरियल 'लाडली' में एक अहम किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए उन्हें काफी तारीफ मिल रही है।
46
Image Credit : Vaneeza Sattar insta
क्या हो चुकी है शादी
सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट वायरल हो रही हैं कि शोएब मलिक और वनीज़ा सत्तार जल्द ही शादी करने वाले हैं। कुछ पोस्ट में तो यह भी दावा किया गया कि दोनों ने 27 फरवरी को गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
56
Image Credit : Vaneeza Sattar insta
शोएब मलिक की तीन शादियां
शोएब मलिक ने अब तक तीन शादियां की हैं। उनकी पहली शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी। इसके बाद, उन्होंने 2010 में भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की। 2024 में सानिया से तलाक के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने सना जावेद से निकाह कर लिया।
66
Image Credit : Vaneeza Sattar insta
मलिक की नई पारी
पिछले कुछ दिनों से सना जावेद के साथ शोएब की शादी टूटने की खबरें आ रही हैं। इसी बीच कहा जा रहा है कि वह चौथी शादी की तैयारी कर रहे हैं और वनीज़ा के साथ अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर सकते हैं।
Latest Videos