Shikhar Dhawan meet Dhirendra Shastri: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं और इसके पीछे की मुख्य वजह उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन हैं। किसी बीच अब उन्हें धीरेंद्र शास्त्री के साथ क्रिकेट का आनंद लेते हुए देखा गया है। इसका जिक्र उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी की है जिसमें वह बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री जी के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें धवन और शास्त्री जी दोनों एक साथ नजर आए।

शिखर धवन इन दोनों आध्यात्मिक चीजों को लेकर काफी ज्यादा इच्छुक नजर आ रहे हैं। हाल ही में मुंबई में हुई आयोजित एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में वह शिरकत हुए थे। वहां पहुंचकर वह बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री जी से बातचीत की और आशीर्वाद लिया। उनके अलावा वहां मौजूद अन्य गुरुओं के साथ भी उन्होंने अपना समय बिताया। इस दौरान धवन ने शास्त्री जी के साथ दो-दो हाथ क्रिकेट में भी मुकाबला किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। धवन के चाहने वाले उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

View post on Instagram
 

बाबा जी के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए शिखर धवन

शिखर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वो धीरेंद्र शास्त्री के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक और जहां गब्बर अपना बल्ला चलते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ धीरेंद्र शास्त्री जी गेंदबाजी का मजा लेते हुए दिखे हैं। इसमें गौर करने वाली बात यह रही, कि शास्त्री जी ने शिखर धवन को अपनी गेंद पर आउट कर दिया। उनकी लाजवाब गेंदबाजी की तारीफ लोग जमकर कर रहे हैं। धवन ने पोस्ट में कैप्शन लिखा कि "धीरेंद्र शास्त्री जी के मिलकर काफी अच्छा लगा। उनका पॉजिटिव नेचर ने मुझे गहरा असर किया। उनकी हंसी और अंदाज काफी मस्त मलंग है। उनके साथ क्रिकेट खेलना एक बहुत बड़ा यादगार पल है। जय श्री राम! जय बजरंग बली!"

आध्यात्मिक चीजों पर काफी विश्वास रखते हैं धवन

दरअसल एक स्पिरिचुअल मेल मिलाप को लेकर शिखर धवन मुंबई पहुंचे थे। हाल ही में बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बागेश्वर धाम सरकार से धीरेंद्र शास्त्री जी का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया था। धवन को अक्सर पूजा पाठ में विलीन होते हुए देखा जाता है। वह आध्यात्मिक चीजों पर काफी ज्यादा भरोसा भी करते हैं। अध्यात्म के जरिए उन्होंने बताया भी था कि वह अपने बेटे से बातचीत भी कर लेते हैं।