Dhawan Chahal Video: टीम इंडिया के खिलाड़ी शिखर धवन और युजवेंद्र चहल को अक्सर मौज मस्ती करते हुए देखा जाता है। ऐसा ही एक बार फिर से दोनों ने करके दिखाया है, जो फैंस को खूब एंटरटेन कर रहा है। आईए उनके वीडियो पर नजर डालते हैं।
Shikhar Dhawan Yuzi Chahal Video: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और युजवेंद्र चहल काफी फनी माने जाते हैं। दोनों हमेशा कुछ न कुछ ऐसा कर देते हैं, जो फैंस का मिजाज गदगद करने वाला होता है। अक्सर क्रिकेट के मैदान पर इन्हें खिलाड़ियों के साथ मौज मस्ती करते हुए देखा जाता है। धवन ने क्रिकेट से ब्रेक ले लिया, लेकिन उसके बावजूद वो पर्सनल लाइफ को खूब एंजॉय करते हैं। वहीं, चहल दोनों जगहों पर हमेशा मस्ती के मूड में रहते हैं। ऐसा ही कुछ दोनों से देखने को मिला है। यूजी और गब्बर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें महाभारत का किरदार निभाते नजर आए हैं। उनका फनी अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है।
शिखर धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 8एस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि दोनों ने इस सीन को इतने मजाकिया और बढ़िया अंदाज में पेश किया है, कि फैंस की हंसी नहीं रुक पा रही है। उनके स्टाइल से लेकर बोलने का अंदाज बेहद कमाल का लग रहा है। उनका वीडियो चंद मिनटों में छा गया। इसपर लाखों व्यूज और कमेंट्स आ चुके हैं। लोग फनी कमेंट्स कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ यूजर्स ने दोनों को क्रिकेट के अलावा मूवी में काम करने की सलाह दे दी।
पर्सनल लाइफ में खूब एंजॉय करते हैं धवन?
टीम इंडिया के लिए कई बड़े योगदान देने वाले शिखर धवन ने काफी समय पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई ले ली। ऐसे में अब उनका पूरा फोकस पर्सनल लाइफ को एंजॉय करने पर होता है। हाल ही में उनकी नई गर्लफ्रेंड भी बनी हैं, जिनका नाम सोफी शाइन है। विदेशी मूल की लड़की के साथ धवन को इश्क हो गया। आए दिन वो अपनी जीएफ के साथ वो दिखाई देते हैं। उनके जन्मदिन पर धवन ने मालदीव में खूब एंजॉय किया था।
सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं यूजी चहल?
वहीं, यूजी चहल ने आईपीएल 2025 में अपनी गेंद से जलवा बिखेरा। उनकी टीम पंजाब किंग्स फाइनल तक पहुंच गई थी। चहल क्रिकेट के अलावा पर्सनल लाइफ में भी चर्चा में रहते हैं। धनश्री वर्मा से तलाक के बाद वो अपने लाइफ में व्यस्त रहते हैं। उनका नाम भी हसीना के साथ जोड़ा जाता है। आरजे माहवश के साथ उनकी जुगलबंदी फैंस को खूब पसंद आती है। ऐसे में फैंस को लगता है, कि दोनों में कुछ बात है। हालांकि, किसी तरह की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।