T20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने ज़बरदस्त शुरुआत की है। संजू सैमसन ने शानदार हाफ़ सेंचुरी जड़ी और अभी भी क्रीज़ पर मौजूद हैं।

अहमदाबाद: T20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में संजू सैमसन ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ अपनी हाफ़ सेंचुरी पूरी कर ली है। वह 46 गेंदों पर 88 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले भारत को अभिषेक शर्मा (21 गेंदों में 52 रन) के रूप में एकमात्र झटका लगा था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने15.1 ओवर में 2 विकेट पर 203 रन बना लिए हैं।ईशान किशन (43) क्रीज़ पर हैं।

संजू और अभिषेक की जोड़ी ने भारत को तूफ़ानी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े। फ़ॉर्म में लौटे अभिषेक शर्मा ने सिर्फ़ 21 गेंदों पर 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल थे। अभिषेक आठवें ओवर में रचिन रवींद्र की गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद क्रीज़ पर आए ईशान किशन और संजू सैमसन ने मिलकर अब तक 93 रनों की पार्टनरशिप कर ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के लिए बुलाया।

न्यूज़ीलैंड की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। कोल मैकोंची की जगह तेज़ गेंदबाज़ जैकब डफ़ी टीम में वापस आए हैं। वहीं, भारत ने अपनी सेमीफ़ाइनल वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ़ किया कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाज़ी ही चुनते। आइए, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर नज़र डालते हैं...

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

न्यूज़ीलैंड: टिम साइफ़र्ट (विकेटकीपर), फ़िन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फ़िलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फ़र्ग्यूसन, जैकब डफ़ी।

T20 वर्ल्ड कप में जब भी भारत और न्यूज़ीलैंड का आमना-सामना हुआ है, जीत हमेशा कीवी टीम की हुई है। दोनों टीमों के बीच हुए तीन मुक़ाबलों में तीनों बार न्यूज़ीलैंड ने बाज़ी मारी। 2007 में 10 रन से, 2016 में 47 रन से और 2021 में 8 विकेट से न्यूज़ीलैंड ने भारत को हराया था। अहमदाबाद में कप उठाने के लिए भारत को T20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम से कभी न जीत पाने के इस इतिहास को भी बदलना होगा।