IPL 2026 के 23वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच टक्कर होनी है। दोनों ही टीमें मजबूत स्थित में हैं। प्वाइंट्स टेबल में RCB जहां 6 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है, वहीं LSG 4 अंक के साथ सातवें नंबर पर मौजूद है। दोनों के लिए आज का मुकाबला बेहद खास है। 

LSG vs RCB Match Free Live Streaming Details: IPL 2026 में प्लेऑफ की दौड़ तेज होती जा रही है। अब तक टूर्नामेंट में 22 मैच हो चुके हैं और बुधवार 15 अप्रैल को 23वां मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच है। बता दें कि बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में RCB अब तक LSG को एक भी मैच नहीं हरा पाई है। RCB ने मौजूदा आईपीएल सीजन में 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि लखनऊ को 2 में जीत और दो में हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में आज का मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। अगर आप भी इस मुकाबले को मिस नहीं करना चाहते, तो आइए जानते हैं इसे कहां और कैसे देख सकते हैं।

मैच कैसे देखें: लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण

  • फैंस कई अलग-अलग प्लेटफार्म पर मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं, ताकि उनसे एक भी चौका-छक्का न छूटे। टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा।
  • ऑनलाइन/मोबाइल पर: डिजिटल दर्शकों के लिए, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यहां आपको हिंदी, इंग्लिश, भोजपुरी और तमिल जैसी कई भाषाओं में कमेंट्री सुनने का ऑप्शन मिलेगा, जिससे आपका अनुभव और बेहतर हो जाएगा।

RCB vs LSG मैच की पूरी डिटेल्स

  • मैच की तारीख: बुधवार, 15 अप्रैल 2026
  • टॉस का समय: शाम 7:00 बजे
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे
  • मैदान: चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम, बेंगलुरू

RCB vs LSG हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक IPL में कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 4 मैचों में RCB ने जीत हासिल की है, जबकि LSG को सिर्फ 2 मैचों में सफलता मिली है। दिलचस्प बात यह है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी दोनों जीत बेंगलुरु के होम ग्राउंड पर ही दर्ज की हैं। यानी RCB के घरेलू मैदान पर LSG का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है, जो इस मुकाबले को और रोमांचक बनाता है। आज का मुकाबला भी बेंगलुरु में ही खेला जाना है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या RCB अपने होम ग्राउंड पर जीत हासिल कर रिकॉर्ड बेहतर करती है, या फिर LSG एक बार फिर यहां जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाए रखती है।

पिछले सीजन का हाई-स्कोरिंग मुकाबला

पिछले साल दोनों टीमों के बीच मुकाबला लखनऊ में खेला गया था। उस मैच में RCB ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 230 रनों का बड़ा लक्ष्य सिर्फ 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया था। यह मुकाबला IPL के यादगार चेज में से एक माना जाता है।