स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग के धमाकेदार सीजन के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, अपने बल्ले से लंबी-लंबी पारियां खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही पिता बनने वाले हैं। पिछले साल ही उन्होंने भारतीय मूल की लड़की विनी रमन से शादी की थी और सितंबर 2023 में वह एक बेटे को जन्म देने वाली हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।
ग्लेन मैक्सवेल का पोस्ट
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बच्चे की ड्रेस और सोनोग्राफी की फोटो पोस्ट की है और इसे शेयर करते हुए लिखा- “ग्लेन और मैं यह घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं कि हमारा रेनबो बेबी सितंबर 2023 में आने वाला है।” उन्होंने आगे लिखा कि हमारे लिए स्वीकार करना जरूरी है कि “हमारे लिए यह जर्नी आसान नहीं रही है। मैं पहले से जानती हूं कि इस तरह की पोस्ट देखना कितना दर्दनाक हो सकता और आप सोचते हैं कि आपका समय कब आएगा। हम अपना प्यार और ताकत अन्य कपल्स को भेजते हैं, जो फर्टिलिटी या किसी तरह के नुकसान से जूझ रहे हैं।”
अनुष्का ने दिया ढेर सारा प्यारा
सोशल मीडिया पर ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और 2 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा ने इसपर लव इमोजी बनाकर ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन को बधाई दी। तो वहीं फैंस भी दोनों को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं और उनके बेबी बॉय के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
पिछले साल की थी मैक्सी और विनी ने शादी
बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने पिछले साल मार्च में शादी की थी। दोनों की शादी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में तमिल और ईसाई दोनों रीति रिवाज से हुई थी। शादी से पहले 5 साल तक ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने एक-दूसरे को डेट किया। विनी रमन मूल रूप से तमिलनाडु से है लेकिन उनका जन्म और पालन-पोषण ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ। वह एक नर्स हैं। दूसरी ओर मैक्सवेल की बात की जाए तो इस समय वह आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं और इस सीजन अब तक 11 मैचों में 330 रन अपने नाम कर चुके हैं।
और पढे़ं-कौन है IPL में Fastest 50 मारने वाले यशस्वी जायसवाल