Rohit Sharma Son viral pic: बीते साल 2024 महीने में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पापा बने थे। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने नवंबर महीने में बेटे को जन्म दिया था। दोनों ने अपने बेटे का नाम अहान रखा। अब करीब 4 महीने के बाद रोहित अपने पूरी परिवार के साथ कैमरे में स्पॉट हुए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा उनके बेटे की हो रही है। सोशल मीडिया पर छोटा सा अहान अपनी क्यूटनेस को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। उनकी एक झलक आते ही फैंस प्यार की बारिश कर रहे हैं। हर कोई उनकी प्यारी सी स्माइल पर प्यार लुटा रहा है।

दरअसल, रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका और बेटे अहान के साथ देखे गए। किसी पेपराजी ने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और कैमरे में वीडियो कैद कर लिया। इसका सबसे बड़ा मोमेंट उस समय आया, जब कैमरे का फोकस अहान के चेहरे पर पड़ी। उनकी एक झलक आते ही फैंस ने प्यार लुटाने शुरू कर दिए हैं। वायरल वीडियो के माध्यम से आप भी देख सकते हैं, कि कैसे रितिका ने अपने बेटे को गोद में ले रखा है। एक फैन ने रोहित के बेटे को देखकर क्यूट भी बोल दिया।

Scroll to load tweet…

IPL 2025 में अब तक नहीं चल पाया है रोहित शर्मा का बल्ला

रोहित शर्मा इस समय आईपीएल 2025 में बीजी चल रहे हैं। वह मुंबई इंडियंस के लिए बतौर इंपैक्ट प्लेयर खेल रहे हैं। हर मुकाबले में वो केवल बल्लेबाजी करने आते हैं। यदि पहले उनकी टीम की गेंदबाजी आ गई, तो वो प्लेइंग 11 से भी बाहर हो जाते हैं। उनका फॉर्म भी चिंता का बहुत बड़ा विषय बना हुआ है। अब तक उन्होंने कुल 5 मैचों में बल्लेबाजी की है और इस दौरान उनके बल्ले से केवल 56 रन ही निकले हैं। रोहित आते ही बड़ा शॉट खेलकर टीम को स्टार्ट देते हैं, लेकिन जैसे ही रनों की रफ्तार बढ़ती है उनका विकेट गिर जाता है और टीम मुश्किल में पहुंच जाती है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान के बाहर से रोहित ने पलटा मैच

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा का एक बहुत बड़ा डिसीजन ने मैच का रुख मोड़ दिया था। मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली 206 रनों का पीछा कर रही थी और मैच को अपनी मुट्ठी में लगभग कैद कर लिया था। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर भी चौके और छक्के लग रहे थे। लेकिन, उसी दौरान मैदान के बाहर बैठे रोहित ने कप्तान हार्दिक को स्पिन गेंदबाज से गेंदबाजी करने का कहा। जिसके बाद हार्दिक ने कर्ण शर्मा को गेंद थमाई और उसी ओवर में विकेट आ गया। उस मोमेंट के बाद वो काफी खुश भी नजर आ रहे थे। अंत में मुंबई ने 12 रनों से मैच अपने नाम किया।