RJ Mahvash: यूजवेंद चहल की रूमर्ड गर्लफेंड्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खास पोस्ट शेयर की है। उन्होंने चहल के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने उनकी मेहनत पर गर्व किया है।
RJ Mahvash Post on Yuzvendra Chahal: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन खत्म होने के बाद यूजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी टीम पंजाब किंग्स फाइनल में जाकर हार गई। उस मुकाबले में वो खेल रहे थे। उनके लिए अब उनकी रूमर्ड गर्लफेंड्र आरजे माहवश ने एक स्पेशल नोट लिखा है। सभी फैंस को आरजे के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार था। उनके चाहनेवाले के लिए अब सारा इंतजार समाप्त हो गया है। इस पोस्ट के लिए माहवश ने कई सारे खुलासे भी किए हैं। उन्होंने उस बात का जिक्र किया है, जिसके बारे में कोई नहीं जानता था।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहली आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उन्होंने उस खास मौके का फोटो का वीडियो अब अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनका अलग-अलग अंदाज देखने लायक है। एक तस्वीर में वो पंजाब की मालकिन प्रिटी जिंटा के साथ भी खड़ी हैं और काफी खुश नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने खास नोट्स में लिखा कि “उन्होंने लड़ाई की, डटे रहे और हार नहीं मानी। यूज़वेंद चहल के लिए खास पोस्ट, क्योंकि लोगों को इसके बारे में यह जानकारी नहीं थी, कि दूसरे मैच में उनकी पसलियां टूट गई थीं। बाद में उनकी गेंदबाजी वाली उंगली में भी फ्रैक्चर हुआ था।”
आरजे माहवश ने यूजी चहल के लिए लिखा पोस्ट
इसके अलावा आरजे माहवश ने नोट्स के अंदर लिखा कि "इस व्यक्ति को 3 फ्रैक्चर थे, उसके बावजूद भी पूरा सीजन वो खेल गए। हमलोगों ने कई बार उन्हें मैदान पर दर्द से कराहते हुए भी देखा, लेकिन काफी हार मानते नहीं देखा। मेरे कहने का मतलब है, कि क्या वॉरियर स्पिरिट है यार। उनकी टीम अंतिम गेंद तक लड़ाई लड़ती रही। ये सब कुछ भी नहीं है, बस सम्मान की बात है कि इस साल मैं इस टीम को सपोर्ट कर रही थी! बहुत अच्छा खेल दिखाया। इन तस्वीरों में दिखे सभी लोग मेरे दिल के बेहद क्लोज हैं। नेक्स्ट ईयर मिलते हैं!"
RCB को पहली ट्रॉफी जीतने के लिए खास बधाई
यूजी चहल की रूमर्ड गर्लफेंड्र आरजे माहवश ने आगे नोट्स में कहा कि "साथ में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फैंस को ये ट्रॉफी जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाईयां। सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की और अच्छा खेल दिखाया! क्रिकेट और आईपीएल... फिर से गॉड! सच कहूं तो हम सभी भारतीय के लिए यह एक पर्व है।"