Eng vs Ind Test: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू हो रहा है। टीम इंडिया ने वहां की धरती पर कदम रखकर अभ्यास भी शुरू कर दिया है। इस दौरे पर ऋषभ पंत के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।
Rishabh Pant Breaks MS Dhoni Record: टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए भारतीय दल वहां पहुंच चुकी है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम के हौसले बुलंद हैं। सभी खिलाड़ियों ने अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है। इस भारतीय टीम के अंदर युवा खिलाड़ियों की फौज भरी हुई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है, जिसके चलते अनुभव की कमी टीम के अंदर नजर आ रही है। इस दौरे पर गिल को कप्तान, जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। पंत के ऊपर भी सभी क्रिकेट फैंस की नजरें होने वाली हैं। उन्होंने विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।
इंग्लैंड की धरती पर यदि ऋषभ पंत ने बल्ले से तहलका मचाया, तो नया इतिहास बन जाएगा। वह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम लिखवा लेंगे। इंग्लैंड में पंत नया कीर्तिमान स्थापित करने से चंद कदम दूर हैं। यदि वो 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 222 रन बना लेते हैं, तो पूर्व कप्तान एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर हो जाएगा। ऐसा करते ही वो बतौर विकेटकीपर/बल्लेबाज टेस्ट मैच में इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
ऋषभ पंत धोनी के साथ तोड़ेंगे इन खिलाड़ियों का रिकॉर्ड
फिलहाल इंग्लैंड की सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर/बल्लेबाज में महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। उन्होंने बतौर भारतीय सबसे ज्यादा रन वहां जाकर बनाए हैं। धोनी के नाम इंग्लैंड में 23 इनिंग्स में कुल 778 रन हैं। इसके बाद इस सूची में विदेशी क्रिकेटर रोड मार्श, साउथ अफ्रीका के जॉन वेट, ऑस्ट्रेलिया के इयान हिली, वेस्टइंडीज के जेफ डूजोन और भारत के फारूख इंजीनियर हैं। इन सभी से आगे निकलने का सुनहरा मौका ऋषभ पंत के पास दर्ज है। वो धोनी से आगे निकलते ही इतिहास बना देंगे।
इंग्लैंड में ऋषभ पंत ने अब तक कितने रन बनाए हैं?
इंग्लैंड की सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऋषभ पंत सातवें नंबर पर विराजमान हैं। उन्होंने अब तक कुल 17 पारियों में 556 रन बनाए हैं। इस आंकड़े को पार करने के लिए पंत के पास 5 टेस्ट मैचों में 10 पारियां होंगी। वो एक आक्रमक शैली के क्रिकेटर हैं, जो तेज रन बनाने की क्षमता रखते हैं। यदि वो ऐसा करते हैं, तो धोनी का रिकॉर्ड पीछे छूट जाएगा।