सार
Padma Shri Award: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया है। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। IPL 2025 में CSK के लिए खेल रहे हैं।
R Ashwin Padma Shri Award: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान इस दिग्गज खिलाड़ी को यह सम्मान दिया गया। अश्विन ने यह प्रतिष्ठित सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से प्राप्त किया। इस खास मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। अपने करियर में इस स्पिनर ने कई बड़े मुकाम हासिल किया। भारतीय टीम के साथ उन्होंने वर्ल्ड कप क्रिकेट भी खेला।
रविचंद्रन अश्विन ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम इंडिया के लिए पूरे विश्व में नाम रौशन किया। अब इस सम्मान के जरिए इस दिग्गज स्पिनर को अद्वितीय योगदान को मान्यता दी गई। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संन्यास का ऐलान किया था। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2025 के दौरान उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कहा। भारत के वह एक बहुत बड़े स्पिनर रहे हैं। अपने करियर की समाप्ति उन्होंने दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर की। उनके नाम 106 टेस्ट मैचों में कुल 537 विकेट दर्ज हैं। अश्विन से आगे कोई भारतीय स्पिनर है, तो वह अनिल कुंबले हैं। कुंबले ने टेस्ट करियर में कुल 619 विकेट चटकाए थे।
IPL 2025 में CSK के लिए खेल रहे हैं अश्विन
भले ही पद्मश्री से सम्मानित रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन अभी भी वह इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उन्हें आईपीएल का 18वां सीजन खेलने का मौका मिला है। हालांकि, 5 बार की चैंपियन टीम सीएसके की हालात कुछ खास नहीं है और टीम प्लेऑफ की रेस में भी काफी पीछे है। उनका टॉप 4 में जगह बनाना भी मुश्किल नजर आ रहा है। उन्होंने 7 मैचों में कुल 5 विकेट चटकाए हैं। वहीं, 2 बार बल्लेबाजी करते हुए केवल 12 रन बनाए हैं।
रविचंद्रन अश्विन का इंटरनगेनल करियर कैसा रहा है?
रविचंद्रन अश्विन के इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने 106 टेस्ट, 116 ODI और 65 टी20i मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 537 विकेट, ODI में 156 और टी20i में 72 विकेट दर्ज है। टेस्ट में उन्होंने 37 बार 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रखा है, जबकि बल्लेबाजी करते हुए 6 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। इसलिए उनके नाम रेड बॉल फॉर्मेट में 3503 रन हैं।