पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। प्रियांश आर्य की तेज पारी और कोनोली के साथ 182 रन की साझेदारी रही खास। मैच के बाद प्रीति जिंटा और अर्शदीप का वीडियो वायरल हुआ।
Preity Zinta-Arshdeep Singh Viral Video: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स बेहतरीन फॉर्म में दिख रही है। टीम ने अपने पहले 6 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। रविवार को, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराकर अपनी मजबूत स्थिति और भी पक्की कर ली। इस जीत के बाद टीम की मालकिन प्रिटी जिंटा ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को गले लगाते हुए झप्पी दी, जिसके बाद अर्शदीप का रिएक्शन देखने लायक था।
प्रिटी जिटा और अर्शदीप सिंह का वायरल मोमेंट
मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हुआ। इसमें टीम की को-ऑनर प्रिटी जिंटा अर्शदीप सिंह को गले लगाती नजर आईं। प्रिटी जिंटा से झप्पी पाकर अर्शदीप मारे खुशी के नाचने लगे, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। वहीं मोहम्मद शमी भी इस मजेदार पल को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
प्रिटी जिंटा की सादगी और खिलाड़ियों से जुड़ाव
प्रिटी जिंटा सिर्फ एक बॉलीवुड स्टार ही नहीं, बल्कि टीम के लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम भी हैं। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनकी सादगी और खिलाड़ियों के साथ उनके व्यवहार की अक्सर तारीफ होती रहती है।
मुल्लांपुर में बना सीजन का सबसे बड़ा स्कोर
मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 254/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। जवाब में लखनऊ की टीम ने कोशिश तो की, लेकिन 200/5 तक ही पहुंच सकी और लक्ष्य से काफी पीछे रह गई।
प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली की मैच जिताऊ साझेदारी
इस जीत में सबसे अहम भूमिका प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली की शानदार साझेदारी की रही। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 182 रन जोड़े, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। मैच के बाद कोनोली ने बताया कि शुरुआत में उन्हें बल्लेबाज़ी में लय पकड़ने में थोड़ी परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि वह 22 गेंदों में 19 रन बनाकर खेल रहे थे और थोड़ा नर्वस भी महसूस कर रहे थे।
आर्य की आक्रामक बल्लेबाजी बनी गेम चेंजर
दूसरी ओर, प्रियांश आर्य शुरुआत से ही शानदार लय में थे। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और आक्रामक बल्लेबाजी से लखनऊ के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उनकी इस पारी की वजह से टीम का रन रेट लगातार ऊंचा बना रहा। आर्या ने 37 गेंद में 93 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल हैं।


