• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • थर-थर कांपते हैं गेंदबाज... जब IPL में गरजता है इन 5 खूंखार बल्लेबाजों का बल्ला, स्ट्राइक रेट में 'महारथी'

थर-थर कांपते हैं गेंदबाज... जब IPL में गरजता है इन 5 खूंखार बल्लेबाजों का बल्ला, स्ट्राइक रेट में 'महारथी'

IPL में लोग ज्यादातर विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों को घातक बताते हैं। लेकिन, हम आपको उन 5 विध्वंसक बैट्समैन के बारे में बताएंगे, जिनका बल्ला चलता है, तो मैदान में रनों की बरसात होती है। 

Shivansh Shekhar | Published : Apr 26 2025, 02:29 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
IPL 2025 का आधा सफर खत्म
Image Credit : ANI

IPL 2025 का आधा सफर खत्म

आईपीएल 2025 का आधा सफर समाप्त हो चुका है। ऐसे में अब टॉप 4 यानी प्लेऑफ की राह काफी रोमांचक हो गया है। इस समय अंक तालिका में नंबर 1 पर गुजरात टाइटंस विराजमान हैं जिनके 12 अंक हैं, जबकि 10वें स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स मौजूद है।

27
5 खूंखार बल्लेबाज
Image Credit : ANI

5 खूंखार बल्लेबाज

इसी बीच हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने IPL में अब तक बल्ले से तांडव मचाने का काम किया है। इनके डर से गेंदबाज थर्रा जाते हैं। इन सभी का बल्ला एक बार चल जाए, तो मैदान पर रनों की आंधी आ जाती है।

Related Articles

CSK vs SRH Photos: चेन्नई के खिलाफ हैदराबाद को मिली ऐतिहासिक जीत के 10 बेस्ट मोमेंट्स
CSK vs SRH Photos: चेन्नई के खिलाफ हैदराबाद को मिली ऐतिहासिक जीत के 10 बेस्ट मोमेंट्स
RCB vs RR Photos: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आरसीबी को मिली जीत के 10 दमदार मोमेंट्स
RCB vs RR Photos: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आरसीबी को मिली जीत के 10 दमदार मोमेंट्स
37
सुनील नारायण
Image Credit : ANI

सुनील नारायण

पांचवें नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज सुनील नारायण का नाम आता है। उन्होंने 184 मैचों की 117 पारियों में 1681 रन बनाए हैं।

47
निकोलस पूरन
Image Credit : ANI

निकोलस पूरन

चौथे नंबर पर लखनऊ सुपर जाइंट्स के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन का नाम आता है। पूरन ने 85 मैचों की 82 इनिंग्स में 2146 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 168.44 का रहा है, जो छक्के मारने में माहिर हैं।

57
ट्रेविस हेड
Image Credit : ANI

ट्रेविस हेड

तीसरे स्थान पर SRH का खूंखार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का नाम आता है। उन्होंने 32 मैचों की 33 पारियां में 1014 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 171.28 का रहा है। हालांकि, IPL 2025 में कुछ कमाल ज्यादा नहीं दिखा पाए हैं।

67
आंद्रे रसल
Image Credit : ANI

आंद्रे रसल

दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट के आंद्रे रसल का नाम शामिल है। रसल ने 135 मैचों में 173.91 की स्ट्राइक रेट से 2539 रन बनाए हैं।

77
फिल साल्ट
Image Credit : ANI

फिल साल्ट

नंबर 1 पर RCB के तूफानी बल्लेबाज फिल साल्ट का नाम आता है। साल्ट ने अपने बल्ले से जमकर तांडव मचाया है और 30 मैचों की 30 पारियों में 173.54 की स्ट्राइक रेट से 892 रन बनाए हैं। IPL 2025 में भी उनका बल्ला चला है।

Shivansh Shekhar
About the Author
Shivansh Shekhar
दिसंबर 2024 से Asianet News Hindi में कार्यरत हैं। पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है। खेल और धर्म के मुद्दों पर लिखने की रुचि है। बीते समय में कई मीडिया संस्थानों के लिए जन-सरोकार से जुड़ी कई रिपोर्टस कर चुके हैं। डिजिटल की विधाओं की जानकारी रखते हैं। वेब स्टोरी डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
आईपीएल
 
Recommended Stories
Top Stories