10:20 PM (IST) Feb 19

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हराया

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हरा दिया है। 321 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 47.2 ओवर में 260 रन पर ऑल आउट हो गई। 

Scroll to load tweet…

 

 

10:17 PM (IST) Feb 19

पाकिस्तान को लगा नौवां झटका, हारिस राउफ बने सैन्टनर के तीसरे शिकार

पाकिस्तान का नौवां विकेट गिर चुका है। हारिस राउफ 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मिचेल सैन्टनर को तीसरी सफलता मिली। 

10:05 PM (IST) Feb 19

हार के करीब पाकिस्तान, खुशदिल शाह हुए आउट

पाकिस्तान टीम हार के बेहद करीब खड़ी है। खुशदिल शाह 69 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। टीम का स्कोर 44 ओवर में 8 विकेट पर 229 रन है। जीत के लिए 36 गेंदों पर 92 रनों की जरूरत है। 

Scroll to load tweet…

 

09:55 PM (IST) Feb 19

खुशदिल शाह ने जीता दिल, मुश्किल परिस्थति में जड़ा अर्धशतक

एक तरफ पाकिस्तान के बल्लेबाज आउट हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर खुशदिल शाह ने शानदार अर्धशतक लगाया है। अभी भी वो 54 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

09:51 PM (IST) Feb 19

पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा, शाहीन शाह अफरीदी हुए आउट

पाकिस्तान का सातवां विकेट गिर चुका है। शाहीन शाह अफरीदी 14 रन बनाकर आउट हुए हैं। मैट हेनरी को पहली सफलता मिली। 

09:25 PM (IST) Feb 19

पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, बाबर आजम हुए आउट

पाकिस्तान टीम की आखिरी उम्मीद दिख रहे बाबर आजम भी आउट हो चुके हैं। 64 रन बनाकर वह मिचेल सैन्टनर के दूसरे शिकार बने। पाकिस्तान हार की ओर अग्रसर दिख रहा है। 

Scroll to load tweet…

 

09:18 PM (IST) Feb 19

न्यूजीलैंड के खिलाफ अकेले लड़ रहे बाबर आजम

321 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की आधी बल्लेबाजी आउट हो चुकी है। वहीं बाबर आजम अर्धशतक बनाकर अकेले डटे हुए हैं। फिलहाल वह 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

 

09:15 PM (IST) Feb 19

न्यूजीलैंड को मिली लगातार 2 सफलता, मुश्किल में फंस गया पाकिस्तान

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को चौथा झटका दे दिया है। आगा सलमान 42 रन बनाकर नेथन स्मिथ का शिकार बने। वहीं ताहिर 1 रन बनाकर सैन्टनर के हाथों आउट हुए। 

08:44 PM (IST) Feb 19

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, फखर जमान हुए आउट

न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज माइकल ब्रेसबेल ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। अच्छी लय में दिख रहे फखर जमान 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

Scroll to load tweet…

 

08:14 PM (IST) Feb 19

15 ओवर समाप्ति के बाद पाकिस्तान की स्लो शुरुआत

पाकिस्तान 321 रनों का पीछा कर रहा है और टीम की शुरुआत काफी स्लो हुई है। 15 ओवर समाप्ति के बाद 2 विकेट पर स्कोर 49 रन है। बाबर आजम 22 और फखर जमान 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।  

07:53 PM (IST) Feb 19

पाकिस्तान को न्यूजीलैंड दे रहा दर्द, कप्तान रिजवान को भेजा पवेलियन

न्यूजीलैंड की पकड़ मैच पर मजबूत होती जा रही है। विल ओ'रूर्के ने पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान को 3 रन के स्कोर पर पेवलीयन भेज दिया है। 

Scroll to load tweet…

 

07:31 PM (IST) Feb 19

321 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान की खराब शुरुआत

पाकिस्तान टीम 321 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी है और शुरुआत खराब हुई है। पहले 5 ओवर में केवल 12 रन बने हैं और 1 बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। 

07:26 PM (IST) Feb 19

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा

321 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पकिस्तान को पहला झटका लगा है। 321 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पकिस्तान को पहला झटका लगा है। शऊद शकील 6 रन बनाकर विल ओ'रूर्के का शिकार बने। 

Scroll to load tweet…

 

06:39 PM (IST) Feb 19

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 321 रनों का बड़ा लक्ष्य

कराची में चल रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 320 रन बनाए हैं। बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा 118 रन टॉम लेथम ने बनाए। वहीं विल यंग ने 107 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने भी 39 गेंदों पर 61 रन बनाए। गेंदबाजी में नसीम शाह और हारिस राउफ ने 2-2 विकेट लिए। जबकि अबरार अहमद को 1 विकेट मिला। पाकिस्तान को जीतने के लिए 321 रनों की आवश्यकता है। 

Scroll to load tweet…

 

06:26 PM (IST) Feb 19

ग्लेन फिलिप्स ने पाकिस्तान गेंदबाजों किन उड़ाई धज्जियां, जमाया अर्धशतक

ग्लेन फिलिप्स ने भी पाकिस्तानी गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए तेज अर्धशतक लगाया है। फिलहाल वह 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

 

06:15 PM (IST) Feb 19

यंग के बाद टॉम लेथम ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा शतक

पाकिस्तान के खिलाफ विल यंग के बाद अब टॉम लैथम ने भी कमाल की पारी खेलते हुए शतक जड़ा है। उन्होंने अपने करियर का आठवां शतक लगाया है। फिलहाल वह 100 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

Scroll to load tweet…

 

05:42 PM (IST) Feb 19

न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका, शतकवीर विल यंग हुए आउट

न्यूजीलैंड को चौथा झटका 38वें ओवर में शतकवीर विल यंग का रूप में लगा। यंग ने 113 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 107 रन बनाए। वो नसीम शाह के दूसरे शिकार बने। 

Scroll to load tweet…

 

05:18 PM (IST) Feb 19

टॉम लेथम ने जमाया अर्धशतक, न्यूजीलैंड की मैच में हुई वापसी

बाएं हाथ के बल्लेबाज टॉम लेथम ने अर्धशतक जमाया है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने जबरदस्त वापसी की है। फिलहाल वह 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

 

05:16 PM (IST) Feb 19

पाकिस्तान के खिलाफ विल यंग ने जड़ा करियर का चौथा शतक

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा है। अभी भी वो 101 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 

Scroll to load tweet…

 

04:51 PM (IST) Feb 19

मिडिल ओवेरों में न्यूजीलैंड की जबरदस्त वापसी

30 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 148 रन हैं। विल यंग और टॉम लेथम के बीच 76 रनों की साझेदारी हो गई है। यंग 90 और लेथम 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।