आईपीएल 2026 में आज MI और PBKS के बीच IPL 2026 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है। MI जहां खराब फॉर्म से जूझ रही है, वहीं PBKS अब तक अजेय है। जानिए मैच का समय, लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।
MI vs PBKS IPL 2026 Today Match Live Streaming: आईपीएल 2026 में आज गुरुवार 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली MI टीम अब तक चार में से तीन मैच हार चुकी है और सिर्फ एक जीत हासिल कर पाई है। टीम लगातार तीन मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। वहीं रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इस मैच में शायद नहीं खेल पाएंगे, जो टीम के लिए एक बुरी खबर है।
PBKS की शानदार फॉर्म और टॉप पर नजर
दूसरी ओर, पंजाब किंग्स इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। चार में से तीन मैच जीतने के अलावा एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में PBKS पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है और इस मैच को जीतकर टॉप पर पहुंचना चाहेगी।
MI vs PBKS: मैच की पूरी जानकारी
- मैच की तारीख: 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
- टॉस और मैच का समय: टॉस शाम 7 बजे, मैच कीशाम 7:30 बजे
- जगह: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
भारत में कहां देखें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग
भारत में IPL 2026 का आधिकारिक प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर किया जा रहा है। मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports चैनलों पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
IPL 2026 लाइव: अलग-अलग देशों के अनुसार प्रसारण और स्ट्रीमिंग
भारत: Star Sports/JioHotstar
अफगानिस्तान: ATN
ऑस्ट्रेलिया: Fox Cricket/Foxtel/Kayo Sports
न्यूज़ीलैंड: Sky Sports NZ
दक्षिण अफ्रीका: SuperSport
USA और कनाडा: Willow TV/Fubo/Sling TV
श्रीलंका: ThePapare.com
UAE और MENA: CricLife/StarzPlay/Noon
UK और आयरलैंड: Sky Sports Cricket/Sky Go/NOW TV
मुंबई इंडियंस पॉसिबल प्लेइंग-XI
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा/क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दूल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह।
पंजाब किंग्स पॉसिबल प्लेइंग-XI
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।


