MS Dhoni का घर बना कार शोरूम, देखें उनकी लग्जरी और विंटेज कारों की लिस्ट
Expensive cars of MS Dhoni: एमएस धोनी के गैराज में पोर्श 911 से लेकर विंटेज कारों तक, करोड़ों की गाड़ियों का खज़ाना है। जीप से लेकर हमर तक, धोनी के कार प्रेम की कहानी जानें।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
पोर्श 911
भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल रहे महेंद्र सिंह धोनी को कार और बाइक्स का बहुत शौक हैं। उनके गैराज में पोर्श 911 कार है, जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए है।
फरारी 5990 GT
एमएस धोनी के कार कलेक्शन में फरारी 5990 जीटी कार भी है। यह एक स्पोर्ट्स कार है, जिसकी कीमत 1.40 करोड़ रुपए है।
Jeep Grand Cherokee Trackhawk
एमएस धोनी अक्सर अपनी इस जीप ग्रांड कार को चलाते हुए नजर आते हैं। जिसकी कीमत 1.3 करोड़ के आसपास है। इसमें 6.2 लीटर सुपरचार्ज्ड V8 इंजन और 707 bhp पावर है।
Hummer H2
एमएस धोनी के पास हमर h2 कार भी है। फोर व्हील ड्राइव इस कार की कीमत 75 से 80 लाख रुपए है। यह रफ-टफ और दमदार लुक के लिए जानी जाती है। ऑफ रोडिंग के लिए यह बेस्ट कार है।
ऑडी Q7
एमएस धोनी को ऑडी सीरीज की कार भी बहुत पसंद हैं। उनके पास ऑडी q7 है, जिसकी कीमत तकरीबन 1 करोड़ रुपए है। यह लग्जरी एसयूवी और एडवांस फीचर्स कार है।
Land Rover Freelander 2
एमएस धोनी के पास प्रीमियम एसयूवी और दमदार परफॉर्मेंस वाली लैंड रोवर फ्रीलैंडर-2 कार भी है, जिसकी कीमत तकरीबन 45 से 50 लाख रुपए है।
Pontiac Firebird Trans Am
धोनी को विंटेज कार रखने का भी बहुत शौक है। यह 1970 की विंटेज अमेरिकन मसल कार है, जिसकी कीमत तकरीबन 80 लाख रुपए है।
Mercedes-Benz GLE 250d
एमएस धोनी के कार कलेक्शन में मर्सिडीज कार भी है। लग्जरी एसयूवी में टॉप क्लास टेक्नोलॉजी और कंफर्ट है, जिसकी कीमत 75 से 80 लाख रुपए के आसपास है।
Rolls Royce Silver Shadow (Vintage)
एमएस धोनी के कार कलेक्शन में विंटेज रोल्स-रॉयस सिल्वर शैडो कार भी है। यह उनके विंटेज कार कलेक्शन का हिस्सा है, जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ के आसपास है।
Nissan Jonga 1 Ton (मॉडिफाइड)
धोनी के पास मॉडिफाइड Nissan Jonga 1 टन कार भी है। इसमें धोनी ने बड़े-बड़े आर्मी व्हील लगाकर कस्टमाइज किया है। इसकी कीमत 15 से 20 लाख रुपए के आसपास है।