Viral IPL 2025 family reactions: आईपीएल 2025 एलिमिनेटर में मुंबई ने गुजरात को हराया। शुभमन गिल की बहन और आशीष नेहरा के बेटे भावुक हुए। गुजरात का ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा।

Shubman Gill sister in tears: शुक्रवार 30 मई 2025 को आईपीएल के 18वें सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराकर आईपीएल 2025 से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीतने का सपना भी अधूरा रह गया। मुंबई इंडियंस के 229 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना पाई, जिसके चलते मुंबई इंडियंस ने इस मैच को अपने नाम किया। इसके बाद मैदान पर मायूसी छा गई और स्टैंड में बैठे हुए कई लोग इमोशनल नजर आएं।

शुभमन की बहन और आशीष नेहरा के बेटे का हुआ बुरा हाल (Gujarat Titans lost IPL 2025)

ट्विटर (X) पर IndianPremierLeague के हैंडल पर मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस मैच के बाद का वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में जहां मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों और स्टैंड में बैठे मुंबई इंडियंस के सपोर्टर के चेहरे पर खुशी है, तो वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के खेमे में मायूसी छाई हुई है। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि स्टैंड में बैठे हुए फैंस और खिलाड़ियों के फैमिली मेंबर्स भी काफी उदास नजर आए। एक तरफ गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा के बेटे का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। तो वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की बहन शहनील गिल भी अपसेट नजर आई और अपने आंसू नहीं रोक पाईं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

Scroll to load tweet…

 

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस मैच का हाल (MI vs GT Eliminator 2025 result)

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच हुए एलिमिनेटर 1 मुकाबले की बात की जाए, तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाएं। जिसमें रोहित शर्मा ने 81 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो 47, सूर्यकुमार यादव 33, तिलक वर्मा 25 और हार्दिक पांड्या ने 22 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने बेहतरीन 80 रनों की पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल केवल एक रन बना पाएं। वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रनों की पारी खेली, लेकिन फिर भी टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बन पाई और मुंबई इंडियंस ने 20 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला एलिमिनेटर-2 मुकाबले में पंजाब किंग्स से होगा, जो भी टीम के मैच जीतेगी वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ 3 जून को फाइनल में भिड़ेगी।