- Home
- Sports
- Cricket
- इंग्लैंड की 5 सबसे सुंदर महिला क्रिकेटर, इन इंग्लिश हसीनाओं पर जान छिड़कते हैं फैन्स
इंग्लैंड की 5 सबसे सुंदर महिला क्रिकेटर, इन इंग्लिश हसीनाओं पर जान छिड़कते हैं फैन्स
England Most beautiful Women Cricketer: वुमंस वर्ल्ड कप में 3 अक्टूबर को इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में मैच हुआ। इसमें इंग्लैंड टीम ने 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इंग्लिश टीम के शानदार प्रदर्शन पर जानिए उनकी 5 सबसे खूबसूरत क्रिकेटर्स को।

1- सारा टेलर
सारा टेलर का जन्म 20 मई 1989 को लंदन के व्हाइटचैपल में हुआ। उन्होंने 2006 से 2019 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने तक इंग्लैंड के लिए 10 टेस्ट मैच, 126 वनडे और 90 ट्वेंटी-20 मैच खेले हैं। सारा टेलर इंग्लैंड की एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।
2- लॉरेन बेल
लॉरेन बेल इंग्लैंड की एक तेज गेंदबाज हैं, जिन्हें अक्सर दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटरों में गिना जाता है। उनका जन्म 2 जनवरी 2001 को विल्टशायर के स्विंडन में हुआ। बेल हैम्पशायर और सदर्न ब्रेव के लिए खेलती हैं। बेल ने जून 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था।
3- एम्मा लैम्ब
एम्मा लैम्ब इंग्लैंड की ऑलराउंडर हैं। उनका जन्म 16 दिसंबर 1997 को लंकाशायर के प्रिस्टन में हुआ था। वे लंकाशायर वुमेन और बर्मिंघम फीनिक्स के लिए खेलती हैं। इससे पहले लंकाशायर थंडर, नॉर्थ वेस्ट थंडर और मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए खेल चुकी हैं। लैम्ब ने सितंबर 2021 में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।
4- चार्ली डीन
चार्ली डीन का जन्म 22 दिसंबर, 2000 को स्टैफोर्डशायर में हुआ। वे अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रहती हैं। फिलहाल वे समरसेट और लंदन स्पिरिट के लिए खेलती हैं। वह एक ऑलराउंडर हैं और दाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की ऑफ-ब्रेक गेंदबाज हैं। उन्होंने सितंबर 2021 में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।
5- डेनी वाट
इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज डेनी वाट का जन्म 22 अप्रैल 1991 को स्टैफोर्डशायर में हुआ। वो सरे, सदर्न ब्रेव, इंग्लैंड और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलती हैं। वाट दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी करती हैं। उन्होंने 1 मार्च 2010 को मुंबई में भारत के खिलाफ इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था।