KKR vs LSG, CSK vs GT IPL Yesterday Match Result: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग 2026 मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

Who Won Yesterday IPL Match 2026: आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में Lucknow Super Giants और Kolkata Knight Riders के बीच बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला। यह मुकाबला सुपर ओवर तक गया, जहां केकेआर ने शानदार जीत दर्ज की। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ को आखिरी गेंद पर 7 रन चाहिए थे और मोहम्मद शमी ने छक्का लगाकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया। नाबाद 83 रन बनाने वाले रिंकू सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

सुपर ओवर का रोमांच: नरेन की घातक गेंदबाजी

सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी के लिए लखनऊ की ओर से एडन मारक्रम और निकोलस पूरन उतरे। गेंदबाजी के लिए सुनील नरेन आए।

  • पहली गेंद: पूरन बोल्ड
  • दूसरी गेंद: ऋषभ पंत ने 1 रन लिया
  • तीसरी गेंद: मार्करम कैच आउट

इस तरह लखनऊ सिर्फ 1 रन ही बना सकी।

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 27 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

KKR की आसान जीत: पहली गेंद पर मैच खत्म

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की ओर से रिंकू सिंह और रोवमैन पावेल मैदान में आए। गेंदबाजी प्रिंस यादव ने की, लेकिन रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर मैच खत्म कर दिया। यह केकेआर की लगातार दूसरी जीत रही, जिससे टीम अंक तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गई।

लखनऊ की पारी: शुरुआत खराब, अंत में रोमांच

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत खराब रही। मिचेल मार्श केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत और मारक्रम ने अच्छी साझेदारी की, लेकिन मारक्रम 11वें ओवर में आउट हो गए। वहीं, कप्तान ऋषभ पंत 42 रन बनाकर 13वें ओवर में चलते बने। इसके बाद LSG की पारी लड़खड़ा गई। निकोलस पूरन सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, हिम्मत सिंह और आयुष बडोनी ने अच्छी बल्लेबाजी कर मैच को रोमांचक बना दिया।

आखिरी ओवर का ड्रामा: शमी ने पलटा मैच

आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। हिम्मत सिंह आउट हो गए, लेकिन मोहम्मद शमी ने उम्मीद जिंदा रखी। आखिरी गेंद पर 7 रन चाहिए थे और शमी ने छक्का लगाकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया। यह IPL 2026 का पहला सुपर ओवर था।

केकेआर की पारी: रिंकू सिंह का शानदार प्रदर्शन

पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की शुरुआत खराब रही। टिम शेफर्ट खाता नहीं खोल सके और अजिंक्य रहाणे ने सिर्फ 10 रन बनाए। कैमरन ग्रीन ने 34 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। इस बीच रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत केकेआर 155 रन तक पहुंच पाई।

GT vs CSK Match Results: गुजरात टाइटंस की शानदार जीत

इससे पहले आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में Gujarat Titans ने Chennai Super Kings को 8 विकेट से हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ गुजरात 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई 3 जीत और 5 हार के साथ छठे स्थान पर बनी हुई है।

CSK Batting: खराब शुरुआत के बाद गायकवाड की जिम्मेदार पारी

चेन्नई ने चेपॉक स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 37 रन तक 4 विकेट गिर गए। इसके बाद कप्तान गायकवाड़ ने पारी को संभाला। गायकवाड ने 60 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए। वहीं, शिवम दुबे ने 22 रन का योगदान दिया।

GT Bowling: रबाडा की घातक गेंदबाजी

गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा सिराज ने 1, मानव सुथार ने 1, अरशद खान ने 1 विकेट लिए।

GT Batting: साई सुदर्शन की मैच जिताऊ पारी

159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 162 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। साई सुदर्शन ने 46 गेंदों पर 87 रन, जोस बटलर ने जोस बटलर 30 गेंदों पर 39 रन, शुभमन गिल ने 33 रन बनाए। गुजरात टाइटंस की ओर से 25 रन देकर 3 विकेट झटकने वाले कगिसो रबाडा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।